राजस्थान के भीलवाड़ा में CNG पंप पर SDM और कर्मचारी के बीच मारपीट मामले में नए अपडेट सामने आ रहे हैं. SDM ने कहासुनी के बाद कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया और उसके बाद कर्मचारी ने भी SDM को थप्पड़ जड़ दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद SDM के साथ गाड़ी में सवार महिला ने कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. इसके बाद एक नया विवाद सामने आ गया है.
मामला भीलवाड़ा के जसवंतपुरा का है. मंगलवार की दोपहर पंप पर सरकारी गाड़ी रुकी. एसडीएम छोटू लाल शर्मा गाड़ी उतरे और सीएनजी भरवाने की बात हुई लेकिन देखते ही देखते माहौल खराब हो गया. कहासुनी हुई. इसके बाद SDM और पेट्रोल पंप कर्मचारी ने एक दूसरे पर थप्पड़ चला दिया. एसडीएम के साथ कार में सवार एक महिला ने खुद को एसडीएम की पत्नी बताकर पुलिस में लिखित शिकायत करवा दी. इसके बाद विवाद और बढ़ गया.
शिकायत करने वाली दीपिका व्यास नाम की महिला ने कहा कि मैं उनके साथ ही थी. उन्होंने सिर्फ पंप कर्मचारी को समझाया था लेकिन उन्होंने बदतमीजी की. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. दीपिका व्यास नाम की महिला का कहना है कि वो एसडीएम की पत्नी है, उन्होंने ये बात थाने में लिखकर भी दी है. लेकिन कहानी यहीं और दिलचस्प हो जाती है क्योंकि जानकारी के मुताबिक, एसडीएम छोटू लाल शर्मा अपनी पहली पत्नी और दो बेटियों को छोड़ चुके हैं और बिना तलाक के दूसरी शादी कर ली है.
यह भी पढ़ें: भीलवाड़ा में SDM और पंप कर्मचारी में मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे को जड़ा थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल
सामने आए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले एक थप्पड़ एसडीएम के हाथ से निकलता है, दूसरा उसी की गूंज लौटती है. बहरहाल पुलिस ने अब तीन पंप कर्मचारियों दीपक माली, प्रभुलाल कुमावत और राजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. इन सबका अपराध है कि एसडीएम से झगड़ा करने का अपराध. लेकिन सवाल यह है कि जब सत्ता के थप्पड़ को ‘कर्तव्य’ कहा जाए तो जनता का जवाब क्या कहलाएगा?
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
12 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines