भीलवाड़ा में SDM और पंप कर्मचारी में मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे को जड़ा थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर एसडीएम और पंप कर्मचारी के बीच झगड़े का मामला सामने आया है. घटना मंगलवार रात जसवंतपुरा स्थित पंप की है, जहां प्रतापगढ़ के वर्तमान और मांडल के पूर्व एसडीएम छोटू लाल शर्मा और एक पंप कर्मचारी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.
Written By News24 हिंदी
