खुलेआम गुंडागर्दी! कार सवार पर लाठियों से हमला, मच गया हड़कंप

Bhilwara Car Rider Attacked With Sticks: राजस्थान के भीलवाड़ा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां युवकों ने कार सवार लड़कों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Bhilwara

भीलवाड़ा में कार सवार युवकों पर हमला।

विज्ञापन

के जे श्रीवत्सन, जयपुर

Bhilwara Car Rider Attacked With Sticks: राजस्थान के भीलवाड़ा में खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां कार सवार पर कुछ युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के आसींद उपखंड क्षेत्र के अंटाली गांव के बाजार में ये घटना हुई। जहां एक कार 90 से 100 की स्पीड से फिल्मी स्टाइल में आई और आगे खड़ी बर्तन बेचने वाली गाड़ी को बचाते हुए दुकान की दीवार से टकरा गई।

विज्ञापन

लाठी-डंडों से हमला

दूसरी तरफ, पीछे से आई एक और गाड़ी से युवक उतरे और आगे वाली गाड़ी में सवार युवकों पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कार सवार डर गए। वह युवक थोड़ी देर बैठे रहे। फिर उन्होंने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। इस हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

फैल गई दहशत

अचानक हुई इस घटना के वक्त अंटाली के बाजार में काफी लोग मौजूद थे। इस घटना के बाद वहां दहशत फैल गई और डर का माहौल पैदा हो गया। ऐसे में ग्रामीणों ने शंभूगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शंभूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

कठोर कार्रवाई की मांग 

कार सवार पर क्यों हमला किया गया, यह पुलिस जांच में ही सामने आएगा। लेकिन अचानक हुई अंटाली गांव में यह घटना सबको चौंका गई है। इस घटना के बाद अंटाली गांव के ग्रामीण भी सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो गए और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। शंभूगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर किन कारणों के चलते इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ