हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra : क्या है भारत जोड़ो यात्रा? कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
Kanhaiya Kumar

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक है, समाजिक है, आमजन की भावनाओं को जुड़ने की यात्रा है। मंगलवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मीडिया में यह बयान दिया। फिलहाल कई राज्यों से होकर यह यात्रा राजस्थान पहुंची है। कन्हैया कुमार ने कहा- देश में बेरोजगारी, महंगाई एक बड़ी समस्या है लेकिन मीडिया डिबेट से यह गायब हैं।

और पढ़िए – ‘कांग्रेस के नाम पर हमें पेटेंट लेना चाहिए था, गलती की’, जानें ऐसा क्यों बोले पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश

विज्ञापन

आगे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि एक वीडियो आई, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा को देख कुछ भाजपाई मोदी-मोदी चिल्ला रहे है। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है, जो लोग आज मोदी-मोदी चिल्ला रहे है, वो कल महंगाई-मंहगाई चिलाएंगे, क्योंकि वो कहते है कि मोदी है तो मुमकिन है, लेकिन अब कहेंगे मोदी है तो महंगाई है। अब देश में हिंदू मुस्लिम पर नहीं बल्कि आमजन रोजगार बेरोजगारी से ग्रस्त है उसकी बात कर रहे है।

राजस्थान में अपनापन जैसा लगा 

वहीं, यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 7 राज्यों से होकर राजस्थान पहुंची है। राजस्थान में अपनापन जैसा लग रहा है। यहां यात्रा को दो दिन हो गए। लोगों ने राजस्थानी स्लोगन पधारो म्हारे देस को चरितार्थ करते हुए बड़े प्रेम से स्वागत किया।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola