'कांग्रेस के नाम पर हमें पेटेंट लेना चाहिए था, गलती की', जानें ऐसा क्यों बोले पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश

Karnataka Elections, PM Modi, Jairam Ramesh, BJP, Congress
विज्ञापन

Jairam Ramesh: कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कांग्रेस के बिना विपक्ष के बीच एकता के सवाल पर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बिना विपक्ष की कल्पना नहीं की जा सकती।

कई राज्यों में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, “विभिन्न दलों ने वर्षों से हमसे बहुत कुछ लिया है, लेकिन हमें कुछ दिया नहीं है।”

विज्ञापन
और पढ़िए – MCD नतीजों से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का जताया आभार, जानें गुजरात के एग्जिट पोल पर क्या बोले

बोले- देश में कांग्रेस के नाम पर कई पार्टियां मौजूद

कांग्रेस सांसद ने कहा, “मैंने एक बार कहा था कि हमें ‘कांग्रेस’ शब्द पर पेटेंट लेना चाहिए था; हमने गलती की। आज आप देखेंगे कि हमारे देश में कांग्रेस के नाम पर कई पार्टियां मौजूद हैं।”

जयराम रमेश ने वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस जैसी पार्टियों के नाम गिनाए। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के संस्थापक कभी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हुआ करते थे।

विज्ञापन

जयराम रमेश ने कहा कि एक मजबूत कांग्रेस के बिना एक मजबूत विपक्ष संभव नहीं हो सकता। उन्होंने ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का विपक्षी एकता से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ