Bhajanlal Sharma Rajasthan CM Oath Taking Ceremony: भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को राजस्थान के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस समारोह का आयोजन रामनिवास बाग में किया जाएगा। कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। अब कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11.15 के बजाय दोपहर 12.15 बजे से होगा। जानकारी के अनुसार, समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी।
इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 7 राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्रियों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, असम के सीएम हिमन्त बिश्व शर्मा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, एमपी के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय के साथ ही महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे शिरकत करेंगे।
कांग्रेस ने उप-मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण पर उठाए सवाल
इसके साथ ही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आएंगे। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। बीजेपी ने भजनलाल शर्मा के साथ ही राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी दिए हैं। दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा का भी शपथ ग्रहण समारोह इसी दिन होगा। हालांकि कांग्रेस ने उप-मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर लिखा- ”कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के सरकारी निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ उप-मुख्यमंत्री के शपथग्रहण का विवरण लिखा गया है जबकि संविधान के अनुच्छेद 163 , 164 में ऐसे किसी पद की शपथ का विवरण नहीं है।”
हालांकि कर्नाटक में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 20 मई को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। कई यूजर्स ने डोटासरा को ये दिन याद दिलाया है।
सचिन पायलट ने नहीं ली थी उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ
हालांकि इससे पहले राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तो सचिन पायलट उप-मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उन्होंने डिप्टी सीएम पद की शपथ न लेते हुए मंत्री पद की शपथ ली थी। संविधान के अनुच्छेद 163 और 164 में राज्य मंत्रिपरिषद के संबंध में ही प्रावधान बताया गया है।
इनमें मुख्यमंत्री और मंत्री पद का ही उल्लेख है। शासन की ओर से सभी जिला कलक्टरों को भेजे गए आदेश के विषय में भी मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद के सदस्यगण की शपथ के बारे में कहा गया है। बता दें कि भजनलाल शर्मा बीजेपी के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार विधायक और सीएम बनने तक का सफर तय किया है।
ये भी पढ़ें: भजनलाल शर्मा को मिलेगा सबसे बड़ा गिफ्ट, 15 दिसंबर के दिन से जुड़ा बड़ा संयोग
ये भी पढ़ें: Rajasthan CM: क्या वसुंधरा राजे को भी नहीं पता था सीएम का नाम? पर्ची पढ़ते ही चौंकी, Video Viral
ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रेमचंद बैरवा? जिन्हें बनाया गया राजस्थान का डिप्टी सीएम
ये भी पढ़ें: भजन लाल शर्मा के चेहरे पर BJP ने राजस्थान में क्यों खेला दांव? जानें बड़ी वजह
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
35 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
9 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
10 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines