Bhajan lal Sharma First Cabinet Meeting : राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा आज शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए राजधानी जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी कैबिनेट की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज शामिल होंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि भजनलाल शर्मा अपनी पहली कैबिनेट में तीन बड़े फैसले ले सकते हैं।
शपथ ग्रहण के बाद भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री के तौर सचिवालय स्थित सीएमओ में अपना पदभार संभालेंगे। सूत्रों का कहना है कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद भजनलाल कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर राजस्थान की भी नई सरकार पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले ले सकती है। जिस तरह मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खुले में मांस-अंडे बेचने पर रोक लगा दी है, उसी तरह का फैसला राजस्थान सरकार भी ले सकती है।
यह भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा का क्या है सबसे बड़ा गिफ्ट
जानें क्या ले सकते हैं 3 बड़े फैसले
- राजस्थान में खुले मांस और अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाई जा सकती है।
- देश में सबसे ज्यादा राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट है। कैबिनेट की पहली बैठक में इस मुद्दे पर विचार विमर्श हो सकता है और फिर इस पर एक कमेटी भी बनाई जा सकती है।
- जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के तहत अपराधों और महिला अत्याचारों को लेकर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है, उसी तरह राजस्थान में भी ऐसी ही स्क्वायड टीम बनाई जा सकती है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines