Bhajanlal Sharma Rajasthan CM: भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। मंगलवार को विधायक दल की बैठक में ये ऐलान किया गया। भरतपुर से आने वाले भजनलाल शर्मा पिछले 7 साल से बीजेपी के प्रदेश महामंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया गया, जहां उन्होंने पहली बार जीत दर्ज कर सीएम तक का सफर तय किया है। भजनलाल शर्मा समेत राजस्थान के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को एसएमएस स्टेडियम में होगा। भजनलाल शर्मा का इस दिन से बेहद खास संयोग जुड़ा है।
जन्मदिन पर मिलेगा सबसे बड़ा तोहफा
दरअसल, भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी 15 दिसंबर को ही आता है। ऐसे में उनके लिए ये दिन बेहद खास बन गया है। उनके लिए इस दिन प्रदेश के सबसे बड़े पद की शपथ लेना बहुत बड़ा गिफ्ट होगा। भजनलाल शर्मा का जन्म भरतपुर की नदबई तहसील के अटारी गांव के सामान्य परिवार में हुआ था। इसके बाद उन्होंने छात्र राजनीति, सरपंच से लेकर संगठन तक में बड़े मुकाम हासिल किए।
अब वे सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। इस समारोह के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
सबसे पीछे की पंक्ति से सबसे आगे आए भजनलाल
इस बार भी बीजेपी ने राजस्थान के सीएम का ऐलान कर चौंका दिया। भजनलाल शर्मा फोटो सेशन में सबसे पिछली पंक्ति में खड़े थे, लेकिन थोड़ी ही देर में सीएम पद के लिए सबसे आगे हो गए। भजनलाल के साथ ही प्रदेश में दो उप-मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। बीजेपी ने जहां सीएम फेस को लेकर सवर्णों को साधने की कोशिश की तो वहीं दूसरी ओर दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा के नाम का ऐलान कर जातिगत संतुलन भी बना दिया।
हालांकि भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही राजस्थान में प्रमुख पदों पर ब्राह्मण मौजूद हैं। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, चीफ सेक्रेटरी उषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा ब्राह्मण चेहरे के तौर पर मौजूद हैं। उषा शर्मा को गहलोत सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन दिया था।
ये भी पढ़ें: Rajasthan CM: क्या वसुंधरा राजे को भी नहीं पता था सीएम का नाम? पर्ची पढ़ते ही चौंकी, Video Viral
ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रेमचंद बैरवा? जिन्हें बनाया गया राजस्थान का डिप्टी सीएम
ये भी पढ़ें: भजन लाल शर्मा के चेहरे पर BJP ने राजस्थान में क्यों खेला दांव? जानें बड़ी वजह
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
13 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
14 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines