Rajasthan Crime News: राजस्थान के ब्यावर जिले में 40 साल की महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला ने दो पड़ोसी युवकों के खिलाफ आरोप लगाया है। वहीं, तीसरे युवक पर वारदात में सहयोग करने का आरोप है। महिला का ग्रुप समूह योजना में 50 हजार का लोन पास हुआ था। उसने खुशी में पड़ोसी युवकों को घर बुलाकर शराब पार्टी दी थी। लेकिन दो युवकों ने महिला के नशे में होने का फायदा उठाया और रेप कर दिया। तीसरे युवक ने दोनों की मदद की। वारदात साकेत नगर इलाके की है। वारदात के बाद आरोपी महिला को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। महिला ने साकेत नगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोपियों ने पहले ही कर दी थी पार्टी की डिमांड
लोन पास होने की खुशी में पार्टी देना महिला को महंगा पड़ गया। युवकों ने महिला को लोन पास करवाने के एवज में शराब पार्टी देने की डिमांड की थी। लोन पास होने के बाद उसने युवकों को अपने घर बुलाया था। सभी लोग शराब पीकर इंजॉय कर रहे थे। लेकिन अधिक नशा होने पर युवकों के कदम बहक गए। दो युवकों ने महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। तीसरा युवक भी उनका सहयोग करता रहा। इसके बाद दो लोगों ने महिला के साथ रेप किया।
बाद में वह लहूलुहान हो गई। तब आरोपियों ने उसे छोड़ा और मौके से भाग गए। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। उसे इलाज के लिए राजकीय अमृतकोर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। डीएसपी राजेश कसाना और सिटी पुलिस ऑफिसर मय जाब्ता ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
5 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
9 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
12 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
14 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines