हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

55 फीसदी वोट‍िंंग फ‍िर भी राजस्‍थान के इस गांव में नहीं पड़ा एक भी वोट, इंतजार करते रहे चुनावकर्मी

Rajasthan Second Phase Voting: 18वीं लोकसभा के गठन के लिए आज यानी शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां की बाड़मेर लोकसभा में एक गांव ऐसा रहा जहां पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है और मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
बाड़मेर के गांव में मतदान केंद्र का हाल

Rajasthan Lok Sabha Election : देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण के तहत मतदान हो रहा है। राजस्थान की भी 13 सीटों पर मतदान हो रहा है जिनमें से एक बाड़मेर है। प्रदेश की सभी सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 40.39 फीसदी मतदान हो चुका था। इनमें सबसे ज्यादा 51.15 फीसदी मतदान बाड़मेर सीट की जैसलमेर विधानसभा में हुआ। लेकिन इसी सीट का एक गांव ऐसा रहा जहां एक भी वोट नहीं पड़ा।

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले अर्थंडी गांव में सुबह से ही मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। दरअसल, यहां के लोग पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। करीब एक महीने से अपनी मांग को लेकर यहां के लोग धरने पर बैठे हुए थे। प्रशासन ने उन्हें वोट करने के लिए मनाने की कोशिश भी की लेकिन ग्रामीण अपने रुख पर डटे रहे। प्रशासन ने गांव में पानी भी पहुंचाया है लेकिन ग्रामीण परमानेंट समाधान की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस को वोट नहीं देंगे; यूपी के राजपूत भड़के, जानें क्यों किया बॉयकॉट?

ये भी पढ़ें: Neha Sharma क्या बिहार के भागलपुर से लड़ेंगी चुनाव? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के ‘नए गढ़’ में वोटिंग जारी; क्या वायनाड में फिर जीत पाएंगे राहुल गांधी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola