Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में इन दिनों 15 वर्षीय लड़की सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रेतीली पिच पर मूमल के चौके-छक्के लगाते हुए वीडियो सबसे पहले बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने शेयर किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भी इसे अपने हैंडल से इसे ट्वीट किया।
और पढ़िए –UP Demolition Drive: आग से दो महिलाओं की मौत के बाद अधिकारियों के खिलाफ FIR, परिवार ने की ये मांग
सोशल मीडिया पर यूजर्स बढ़ा रहे हौंसला
सोशल मीडिया पर इस 15 वर्षीय लड़की के वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ यूजर्स लगातार इसका मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। बता दें कि वीडियो में चौके-छक्के मारती दिख रही लड़की बाड़मेर के शिव उपखंड क्षेत्र के कानासर गांव निवासी मूमल है।
मूमल गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ मूूमल को क्रिकेट में भी रूचि है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि वहीं लोग खामोश होते हैं अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं! केवल अवसर की जरूरत है, बाकी ग्रामीण अंचल से आती ये लड़की भी क्रिकेट में अपना दमखम आजमाने के लिए तैयार हैं।
और पढ़िए –IT Raids: BBC के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों में इनकम टैक्स की रेड, कांग्रेस बोली- अघोषित आपातकाल
https://twitter.com/DrSatishPoonia/status/1625091137198510080?cxt=HHwWgMDShe_xvY0tAAAA
इंडिया के लिए खेलने का है सपना
मूमल ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट काफी पसंद है। उनका सपना है कि वह एक दिन इंडिया के लिए खेलें। मूमल के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, फिर भी वह अपने क्रिकेट के सपने का पूरा करना चाहती है। मूमल शानदार बैटिंग के साथ अच्छी बाॅलिंग भी करती हैं। मूमल के पिता किसान और मां गृहणी हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ीखबरेंयहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines