बिहार में कटा राजस्थान में खड़ी बाइक का चालान, मालिक हैरान, बोला-यह कैसा डिजिटल सिस्टम?

Badmer News: बाड़मेर के दिलीप सिंह को डिजिटल ट्रैफिक सिस्टम की गलती से बिहार से हेलमेट न पहनने का चालान मिल गया. जबकि उसकी बाइक बाड़मेर में उसके घर के बाहर खड़ी थी. चलिए जानते हैं पूरा मामला.

barmer news

Badmer News: डिजिटल इंडिया के इस युग में जहां हर सरकारी काम ऑनलाइन हो रहा है वहीं सिस्टम की एक बड़ी गलती ने राजस्थान के बाड़मेर के निवासी दिलीप सिंह को हैरान कर दिया है. दरअसल, गुरुवार सुबह उन्हें अचानक एक मैसेज मिला, जिसमें बताया गया कि उनकी बाइक का चालान बिहार ट्रैफिक पुलिस ने काटा जिसका कारण बताया हेलमेट न पहनना गया है.

विज्ञापन

पीड़ित ने बताई सिस्टम की गलती

समस्या तब गंभीर हो गई जब दिलीप सिंह ने देखा कि चालान जिस बाइक नंबर RJ 04 ST 5074 पर काटा गया है, वह बाइक तो उनके घर के बाहर खड़ी है. हैरान-परेशान दिलीप तुरंत आरटीओ ऑफिस पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि यह सिस्टम की बहुत बड़ी गड़बड़ी है. मेरी बाइक बाड़मेर में है फिर बिहार के बेतिया जिले में उसका चालान कैसे कट सकता है?

विज्ञापन

ये आम आदमी के साथ अन्याय है- पीड़ित

उन्होंने आगे चिंता जताई कि अगर ऐसी तकनीकी गलतियां होती रहीं तो भविष्य में निर्दोष नागरिकों पर और भी कई तरह के गलत आरोप लग सकते हैं. आज चालान गलत कटा है, कल कोई इसी नंबर से अपराध कर दे या दुर्घटना हो जाए तो जिम्मेदारी मेरे सिर पर आ जाएगी. यह आम आदमी के साथ अन्याय है. उन्होंने बताया कि मुझे व्हाट्सएप और टैक्स्ट मैसेज पर भी चालान का मैसेज आया था और उसमें 1000 रुपये के चालान की सूचना थी. इतना ही नहीं दिलीप ने बताया कि बाइक भी अलग-अलग थी. मेरी स्पलेंडर बाइक है जबकि जिस बाइक पर असल में चालान होना था वह स्पोर्ट्स बाइक है.

विज्ञापन

दिलीप सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों की गंभीरता से जांच की जाए और डिजिटल ट्रैफिक चालान सिस्टम में सुधार किया जाए. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे ताकि अन्य लोगों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े.

बाड़मेर में यह घटना चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर एक साधारण नागरिक की बाइक का चालान सैकड़ों किलोमीटर दूर कट सकता है तो डिजिटल ट्रैफिक सिस्टम की विश्वसनीयता पर कैसे भरोसा किया जाए? यह मामला सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ी चेतावनी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ