गाजा पीस प्लान को लेकर पीएम मोदी ने नेतन्याहू से की बात, समझौते पर दी बधाई

Gaza News: गाजा में 24 घंटों के अंदर हो जाएगा युद्धविराम. इस पर इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रवक्ता शोश बेडरोसियन का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने बोला है यदि पहले चरण की बैठक में सभी शर्तों पर सहमति मिल जाए तो मंजूरी मिल जाएगी. अब इस पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया जाहिर कर दी है.

source-news24

Gaza News: इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध संघर्ष चल रहा है. अब इस संघर्ष को शांति की दिशा मिलने का अहम संकेत मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिडिल ईस्ट में शांति के प्रयासों में यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. इजरायल सरकार की प्रवक्ता शोश बेडरोसियन ने घोषणा की है कि गुरुवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग के 24 घंटों के अंदर गाजा में युद्ध विराम लागू हो जाएगा. यह ट्रंप की ओर से पेश किया गया Gaza Peace Plan के पहले चरण का हिस्सा है. इस पर बुधवार की सुबह मिस्र ने हस्ताक्षर कर दिए थे. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी शांति समझौते पर नेतन्याहू से फोन पर बात की और उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने शांति समझौते और सीजफायर को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात की है और उन्हें बधाई भी दी है. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से भी टेलीफोन पर बात की थी. मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर ट्रंप को गाजा की शांति योजना की सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

क्या बोली प्रवक्ता?

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की प्रवक्ता ने बताया है कि युद्धविराम लागू होने के बाद बंधकों की रिहाई की प्रक्रिया अगले 72 घंटों में पूरी की जाएगी. यह कदम दोनों पक्षों के बीच विश्वास बहाली और मानवीय संकट को कम करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है. प्रवक्ता ने कहा सभी बंधकों की रिहाई के बाद इजरायली सेना गाजा के लगभग 53% हिस्से पर नियंत्रण ले लेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ