हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बांसवाड़ा की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग; 30 से ज्यादा लोग झुलसे

Banswara Firecracker Factory Massive Fire Breaks: राजस्थान के बांसवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है।

विज्ञापन

Banswara Firecracker Factory Massive Fire Breaks: राजस्थान के बांसवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पटाखे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है, जिसमें 30 से 40 लोगों झुलसने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में अचानक तेज धमाके की आवाज आई और आसपास के लोग सन्न रह गए। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है।

पटाखा फैक्ट्री में फिर हुआ धमाका

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बांसवाड़ा के रीको इंडस्ट्रीज इलाके की पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। मौके पर कोतवाली थाना पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई। फैक्ट्री के परिसर की दीवार को तोड़कर इस भीषण आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी कि इस दौरान फिर से पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। जिसे देखने आए लोग भी आग की चपेट में आ गए और झुलस गए।

यह भी पढ़ें: हिंदू संगठनों की राह पर चला मुस्लिम संगठन; लोगों से की वैलेंटाइन डे पर रोजा रखने की अपील

बाइक पर अस्पताल पहुंचे घायल 

इस हादसे में घायल होने वाले लोगों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। फैक्ट्री की आग में झुलसे लोगों को एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हुई। हादसे में घायल को स्थानीय लोगों ने अपनी बाइक पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया और उन्हें भर्ती करवाया। मौके पर बचाव कार्य जारी है। वहीं, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं। फैक्ट्री में आग कैसे और क्यों लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

खबर अपडेट हो रही है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें