हिंदू संगठनों की राह पर चला मुस्लिम संगठन; लोगों से की वैलेंटाइन डे पर रोजा रखने की अपील

Sufi Kashish Warsi Appeal People Roza on Valentine Day: हिंदू संगठनों की राह पर चलते हुए भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी ने मुस्लिम समाज के लोगों से वैलेंटाइन डे के दिन रोजा रखने की अपील की है।

Sufi Kashish Warsi Appeal People Roza on Valentine Day

Sufi Kashish Warsi Appeal People Roza on Valentine Day: वैलेंटाइन डे को लेकर अब मुस्लिम संगठन भी हिंदू संगठनों की राह पर चलने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में वैलेंटाइन डे के विरोध में हिंदू संगठनों के अलावा अब मुस्लिम संगठन भी उतर आए हैं। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि वैलेंटाइन डे के दिन मुस्लिम समाज के लोगों को रोजा रखकर ऊपर वाले की इबादत करनी चाहिए। इसके साथ ही संगठन ने बताया कि 14 तारीख को जुम्मा है, जो कि शब-ए-बारात का अगला दिन है।

वैलेंटाइन डे पर रखें रोजा

भारतीय सूफी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कशिश वारसी भी वैलेंटाइन डे के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे न मनाकर उस दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऊपर वाले से वैलेंटाइन डे मनाने वाले मुस्लिमों को अकल देने की दुआ करेंगे।

14 फरवरी को है जुम्मा

सूफी कशिश वारसी ने भारतीय सूफी फाउंडेशन की तरफ से कहा कि देश के तमाम मुस्लिम लड़के और लड़कियों से अपील करूंगा कि वे अंग्रेजों की गुलामी की रस्म का बहिष्कार करें। उन्होंने बताया कि इस बार 14 फरवरी को जुम्मा है, जो कि शब-ए-बारात का अगला दिन है। मुस्लिम समाज के लोग उस दिन रोजा रखें और इबादत करके इस रस्म का बॉयकॉट करें।

बॉयकॉट करें वैलेंटाइन डे

उन्होंने कहा कि इस रस्म का बॉयकॉट करें, क्योंकि इससे हमारी नई नस्ल बदनाम और बेइज्जत होने के साथ गलत रास्ते पर जा रही है। यह हमारे इस्लाम की रस्म नहीं है, इसका बॉयकॉट जिम्मेदारी से करना चाहिए। वैलेंटाइन डे मनाने वाले मुस्लिम लड़के और लड़कियों को हर जगह अच्छे-बुरे लोग मिलते हैं। कुछ लोग अगर फिर भी मनाते हैं तो अल्लाह उन्हें जल्द अकल दे, ताकि वे वैलेंटाइन डे मनाने से खुद को रोकें और इसका बॉयकॉट करने में हमारा साथ दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ