जयपुर से केजे श्रीवत्सन् की रिपोर्ट
Banswara Dungarpur MP Rajkumar Roat Interview: मेवाड़-वागड़ में लगातार पिछले कई चुनाव से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही भारतीय आदिवासी पार्टी यानी ‘बाप’ के प्रमुख और बांसवाड़ा-डूंगरपुर से नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत ने कहा है की फिलहाल वे और उनकी पार्टी न तो एनडीए के साथ है और ना ही इंडिया गठबंधन के। हालांकि एनडीए के कई नेता लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं फिलहाल वे इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वतंत्र सांसद रहेंगे और स्वतंत्र रहकर अपने क्षेत्र की मांगों को मंगवाएंगे। वे पहले सब सब की परीक्षा करना चाहेंगे, उसके बाद यदि किसी मुद्दे पर बात बनेगी तो हमारा संगठन बैठकर आगे का फैसला करेगा।
राजकुमार रौत ने कहा कि मेरे पास कई लोगों के फोन आए हैं लेकिन कांग्रेस और बीजेपी वालों को यह एहसास कराना है कि यह देश किसी एक पार्टी या व्यक्ति का नहीं है। हम हमारे इलाके और राष्ट्रीय हित के विकास को धयान में रखकर आगे बढ़ेंगे। पिछले 10 साल में जिस तरह की तानाशाही चली है उससे सभी आहत हैं। लोकसभा चुनाव भी जरूरी मुद्दों के आधार पर नहीं लड़ा गया। जनता से जुड़े मुद्दों को साइड में रखकर चुनाव लड़ा गया था। हम देश के लोगों की भावना के आधार पर आगे बढ़ेंगे।
तत्कालीन कारणों के चलते किया गठबंधन
रोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने हमें तत्कालीन कारणों के चलते लोकसभा चुनावों में समर्थन दिया था, हमें उसका फायदा भी मिला, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम इंडिया गठबंधन में शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर हम इंडिया गठबंधन के साथ अपनी शर्तों पर जाएंगे। भले ही कांग्रेस और बीजेपी के तमाम छोटे बड़े नेता आदिवासियों की आज बात करने लगे हैं, लेकिन हमारी जो बात उन्हें 25 साल पहले करनी चाहिए थी।
अलग भील प्रदेश बनाकर रहेंगे
हमारी पार्टी ने चुनाव के वक्त अलग भील प्रदेश बनाने का जनता से वादा किया है। यह मेरी तरफ से प्लांटेड वादा नहीं था बल्कि हम सब की भावनाएं इससे जुड़ी है, लेकिन कभी भी हमारी यह बात जयपुर-दिल्ली तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाई। हमारी इस मांग के पीछे काफी लंबा संघर्ष और कहानी है। यह हमारी पुरानी मांग है जिसे आगे बढ़ाएंगे और अवश्य अलग भील प्रदेश बनवाएंगे।
ये भी पढ़ेंः जैसी जगह ट्रांसफर, वैसा वेतन में इजाफा… राजस्थान का चिकित्सा विभाग ला सकता है नया तरीका
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
14 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
18 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines