Jaipur, (KJ Srivatsan)
Bal Mukund Acharya FIR registered in Jaipur: Rajasthan जयपुर के हवा महल क्षेत्र से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह मुकदमा पीड़ित सूरजमल रैगर ने दर्ज कराया है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मीट की अवैध दुकानों को बंद कराने के लिए कह रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने सफाई भी दी थी। हालांकि अब एक शख्स ने बीजेपी विधायक के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट सहित अन्य मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।
मीट की दुकान बंद कारने को लेकर चर्चा में बालमुकुंद
दरअसल, राजस्थान विधानसभा के नतीजे आने के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर बालमुकुंद आचार्य का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह अवैध रूप से मीट बेचने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रहे थे। उन्होंने सड़क पर मीट की अवैध दुकान लगाने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उस समय कुछ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
ये भी पढें: राजस्थान: कौन हैं ‘बाबा बवाल’ बालमुकुंद आचार्य, जिन्होंने चुनाव जीतते ही ‘बालकनाथ’ को दे दी टक्कर
ये भी पढें: बालकनाथ के साथ महारानी ने कर दिया खेला! अनुभवहीनता या कुछ और, समझें रेस से कैसे हुए बाहर? (Clonazepam)
कौन हैं बालमुकुंद आचार्य
बालमुकुंद आचार्य जयपुर स्थित हाथोज धाम के महंत हैं। कट्टर हिंदुत्व छवि वाले बालमुकुंद के कई वीडियो पिछले दिनों वायरल हुए थे। बालमुकुंद पिछले 30 साल से हाथोज धाम में महंत रूप में सेवा कर रहे हैं। बालमुकुंद आचार्य ने हवा महल विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को आरआर तिवारी को 974 मतों से हराकर इस क्षेत्र पर कब्जा जमा लिया। इस सीट से जीतने के बाद से ही वह सुर्खियों में आ गए। उन्होंने सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर अवैध कब्जों को हटाने के लिए कवायद शुरू की।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
7 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines