सेप्टिक टैंक में किसके कहने पर उतरीं 13 छात्राएं? राजस्थान के मदरसे में बड़ा हादसा, 17 वर्षीय छात्रा की मौत; 12 गंभीर

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर मयंक मनीष और एसपी शरण गोपीनाथ मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी काफी देर तक मदरसे के बाहर ही रहे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

female students

राजस्थान के डीग जिले में शुक्रवार को एक मदरसे में दर्दनाक हादसा हो गया. सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 17 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. अब प्रशाशन दोषियों पर FIR दर्ज कर रहा है. आरोप है कि मदरसा प्रबंधन छात्राओं से ही सेप्टिक टैंक की सफाई करवा रहा था और हादसे के बाद मामले को छिपाने के लिए पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मामले को दबाने की कोशिश


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सफाई के दौरान कई छात्राएं टैंक में गिर गईं. हादसे में हरियाणा के साकरस निवासी 17 वर्षीय रोहिन की मौत हो गई, जबकि 12 छात्राएं घायल हो गईं. सभी घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद आरोप लगे हैं कि मदरसा प्रबंधन छात्राओं से ही सेप्टिक टैंक की सफाई करवा रहा था. इतना ही नहीं, हादसे के बाद मामले को दबाने की कोशिश की गई और पुलिस को तत्काल सूचना भी नहीं दी गई.

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच


घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर मयंक मनीष और एसपी शरण गोपीनाथ मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अधिकारी काफी देर तक मदरसे के बाहर ही रहे, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों, मदरसा प्रबंधन की भूमिका और छात्राओं से सेप्टिक टैंक की सफाई करवाने के आरोपों की जांच कर रही है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ