Ashok Gehlot Jaipur Speech Highlights: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के लगातार राज्य के दौरे पर सवाल उठाए हैं। गहलोत ने कहा कि वे सुबह-शाम आ रहे हैं। बार-बार आओगे तो लोग क्या समझेंगे। उपराष्ट्रपति जी आप चाहते क्या हो? उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति अगर राष्ट्रपति बनेंगे तो हम स्वागत करेंगे। लेकिन अभी मेहरबानी रखें। बार-बार सुबह-शाम आ रहे हैं। दौरे कर रहे हैं। इसका कोई तुक नहीं है। क्या तुक है? चुनाव चल रहे हैं राजस्थान में। पहले पीएम आए और अब उपराष्ट्रपति अप-डाउन कर रहे हैं।
गहलोत बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मिशन 2030 के लिए जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक मंत्री आ रहे हैं। केंद्र के मंत्री राजस्थान आ रहे हैं। वैसे भी मंत्रियों के पास कोई काम नहीं है। इन लोगों ने नया सिस्टम बना दिया। मंत्रियों की चल नहीं रही है और एक आरएसएस का व्यक्ति बैठा दिया। वही सब राज चलाता है। जनता इनको जवाब देगी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1707037443588005992
मार्केटिंग गुरु हैं पीएम मोदी
अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लच्छेदार बातें करते हैं। वे देश में मार्केटिंग के गुरु हैं। उनकी भाषा, उनकी शैली, बोलने का तरीका वैसा ही है। हम मार्केटिंग गुरु कहते हैं एक्सपर्ट को, वो चाहे गुरु हों न हों लेकिन पीएम मोदी की मार्केटिंग गुरु हैं।
बाड़ेबंदी गहलोत की आदत है: शेखावत
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर गहलोतजी के वश में हो तो वे केंद्रीय मंत्रियों के राजस्थान आने पर बैन लगा दें। उनकी तो बाड़ेबंदी करने की आदत है। दरअसल, गहलोत डरे हुए हैं। उन्हें उप राष्ट्रपति का राज्य में आगमन खटक रहा है। अपने पद की गरिमा के अनुरुप गहलोत जी बहुत हल्की बातें करते हैं। क्या कांग्रेस राजस्थान आने के लिए वीजा देगी?
यह भी पढ़ें: Audi से टक्कर के बाद बाइक से निकला आग का फौव्वारा, VIDEO में देखें कैसे बची खिलाड़ी की जान
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines