Audi से टक्कर के बाद बाइक से निकला आग का फव्वारा, VIDEO में देखें कैसे बची खिलाड़ी की जान
Edited By Bhola Sharma

Accident Video
Edited By Bhola Sharma

Accident Video
Video shows moment a motorcyclist in Cambridgeshire crashes into a car causing large fireball: कैम्ब्रिज में बाइक और ऑडी के बीच भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। खिलाड़ी ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि उसके पैर का अंगूठा टूट गया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल बाइक सवार युवक अब नई मुसीबत में फंस गया है। उस पर 12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
Dashcam footage shows the moment a motorcyclist in Cambridgeshire crashes into a car causing 'large fireball'.
Watch more videos 👉 https://t.co/hhDQuQ21dX pic.twitter.com/YJ4OVqhVwc
— Sky News (@SkyNews) September 26, 2023
पुलिस ने बताया कि यह घटना 9 सितंबर 2022 की है। अब सुर्खियों में जुर्माना लगने की वजह से है। उस दिन 31 वर्षीय स्टैवियस गॉर्डन कैम्ब्रिज में बाइक चला रहे थे। तभी उनकी बाइक की ऑडी कार से टक्कर हो गई। हादसा एक अन्य वाहन के डैशकैम फुटेज में रिकॉर्ड हुआ। जिसमें गॉर्डन को तेज गति से चलते हुए दिखाया गया है। ऑडी और बाइक में आमने-सामने से टक्कर हुई। इसके बाद बाइक आग की लपटों में घिर जाती है। जिससे पास में खड़ी ऑडी और एक निजी एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो जाती है।
एचएमपी पीटरबरो के रहने वाले गॉर्डन टक्कर के बाद उछलकर सड़क पर गिरे। गॉर्डन को जुलाई 2021 में अपने पूर्व साथी का पीछा करके उसे डराने-धमकाने और उसकी कार की खिड़की तोड़ने के आरोप में उसे अगस्त में दो साल की जेल हुई थी।
मामले की पुलिस ने जांच की तो गॉर्डन ने शुरू में बाइक चलाने से इनकार किया लेकिन डैशकैम फुटेज और अन्य मोटर चालकों के बयानों ने उनके झूठ से पर्दा उठा दिया। दुर्घटना से पहले उसे गलत तरीके से गाड़ी चलाते और खतरनाक तरीके से ओवरटेक करते देखा गया था।
गॉर्डन कैंब्रिज क्राउन कोर्ट में पेश हुए और उन्होंने अपनी गलती मानी। इसके बाद उन पर £120 (12,123.66 रूपए) का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने कहा कि उसने बिना बीमा के गाड़ी चलाने और लाइसेंस के अनुसार गाड़ी चलाने का भी अपराध स्वीकार किया।
पीसी सारा प्राइड ने कहा कि मैं उन गवाहों को धन्यवाद देना चाहूंगी जो आगे आए और दुर्घटना से पहले के क्षणों में गॉर्डन की ड्राइविंग के तरीके का खुलासा किया। उस समय उनके पास एक अस्थाई लाइसेंस था। अब उन्हें बाइक चलाने के लिए दोबारा लाइसेंस बनवाना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: