Who was Arvind Singh Mewar Died at 80: राजस्थान के मेवाड़ राजघराने से एक बुरी खबर सामने आ रही है। राजघराने के संरक्षक अरविंद सिंह मेवाड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कई महीनों के इलाज के बाद आखिर वो जिंदगी की जंग हार गए। कल यानी सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विदेश से पूरी की पढ़ाई
अरविंद सिंह मेवाड़ को महाराणा प्रताप का वंशज कहा जाता है। 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में जन्मे अरविंद मेवाड़ राजनवंश के 76वें संरक्षक थे। उदयपुर से शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद अरविंद ने 1957 में अजमेर के मेयो कॉलेज से स्कूली पढ़ाई की। उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और फिर ब्रिटेन के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- BJP vs Congress: तीखे सवाल, करारा पलटवार; क्यों भिड़े जयराम रमेश और CM हिमंत बिस्वा सरमा?
होटलियर इंडिया ने दिया था खिताब
अरविंद सिंह मेवाड़ के होटल को हैरिटेज होटलों की श्रेणी में गिना जाता है। 2021 में होटलियर इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
सिटी पैलेस में था निवास
बता दें कि अरविंद सिंह मेवाड़ भगवत सिंह के दूसरे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पहले ही निधन हो चुका था। वहीं अब अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अरविंद सिंह वर्तमान में मेवाड़ के सिटी पैलेस में रहते थे। सोमवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ‘देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम भारतीयता को महसूस करेंगे’, इंद्रेश कुमार ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
11 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines