BJP vs Congress: तीखे सवाल, करारा पलटवार; क्यों भिड़े जयराम रमेश और CM हिमंत बिस्वा सरमा?

असम में कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह की गिरफ्तारी पर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर जयराम रमेश और हिमंत बिस्वा सरमा के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे पर तीखे जुबानी तीर छोड़े। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Jairam Ramesh, Himanta Biswa Sarma, Reetam Singh

रीतम सिंह पर भाजपा और कांग्रेस में बवाल।

BJP vs Congress: आज देश में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी तकरार चल रही है। सोशल मीडिया पर गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रीतम सिंह की गिरफ्तारी होने के बाद बवाल मचा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच जुबानी जंग चल रही है। असम कांग्रेस के प्रवक्ता रीतम सिंह को शनिवार को लखीमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ आई शिकायत के आधार पर उन्हें गुवाहाटी में उनके रूप नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस थाने ले गई। इसके बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोकझोंक हुई। दोनों ने एक दूसरे से तीखे सवाल किए और एक दूसरे को सवालों का करारा जवाब भी दिया।

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में यह लिखा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रीतम सिंह की गिरफ्तारी पर अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने गिरफ्तारी को अत्याचार से भी बदतर बताया, जबकि सरमा ने कानूनी आधार का हवाला देते हुए पुलिस के गिरफ्तारी वाले कदम का बचाव किया। सरमा ने रमेश पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि जयराम रमेश और कांग्रेस दलित महिला के पति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को उचित ठहरा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई के ISI और पाकिस्तान से जुड़े होने के बारे में एक बड़े खुलासे की भी चेतावनी दी।

विज्ञापन

हिमंत बिस्वा ने कहा कि मामला एक दलित महिला के जाति आधारित अपमान से संबंधित है। अगर आप एक दलित महिला के पति को बलात्कारी कहने को उचित ठहराते हैं तो यह इस बात को प्रमाण है कि आप कांग्रेस पार्टी को किस दिशा में ले जा रहे है। अब बस इंतजार करें, बड़ा खुलासा अभी होना बाकी है। आपके वरिष्ठ नेता की ISI और पाकिस्तान के साथ सांठगांठ सितंबर तक उजागर हो जाएगी।

विज्ञापन

जयराम रमेश ने सरमा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा कहकर संबोधित किया और उन पर राजनीतिक बदला लेने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि श्रीमान निवर्तमान मुख्यमंत्री, वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाना बंद करें। आपके द्वारा अपने सहयोगियों को लाभ पहुंचाने तथा अपने विरोधियों को फंसाने के लिए व्यक्तिगत रूप से पुलिस शक्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह को क्यों हुए गिरफ्तार?

रिपोर्ट के अनुसार, रीतम सिंह ने गत 13 मार्च को एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि इन 3 दोषियों को वह सजा मिली, जिसके वे हकदार थे, लेकिन असम भाजपा ने मनब डेका, पूर्व पार्टी अध्यक्ष भाबेश कलिता, पूर्व मंत्री राजेन गोहेन जैसे मंत्रियों और विधायकों के साथ क्या किया? क्या कानून सबके लिए समान है? भाजपा विधायक मनब डेका की पत्नी ने इस पोस्ट को लेकर रीतम सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन

जैसे ही पुलिस रीतम सिंह के घर पहुंची, उन्होंने कई ट्वीट करके पुलिस पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया और अपनी X पोस्ट में दावा किया कि पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखाया। लखीमपुर पुलिस और असम पुलिस की एक टीम मुझे बिना वारंट और नोटिस के गिरफ्तार करने आई है। उन्हें गुवाहाटी उच्च न्यायालय का वह फैसला भी दिखाया, जिसमें पुलिस के लिए नोटिस देना अनिवार्य कर दिया गया है। @HardiSpeaks @DGPAssamPolice वारंट और नोटिस के बिना गिरफ्तारी न्यायमूर्ति मृदुल कुमार कलिता के फैसले की अवमानना ​​होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ