अरविंद सिंह मेवाड़ कौन? महाराणा प्रताप से था कनेक्शन, 80 साल की उम्र में निधन

राजस्थान का मेवाड़ राजघराना राजपूतों की वीरता के लिए मशहूर है। महाराणा प्रताप भी इसी राजघराने से ताल्लुक रखते थे। वहीं अब मेवाड़ राजघराने के 76वें संरक्षक अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

Arvind Singh Mewar Death

Who was Arvind Singh Mewar Died at 80: राजस्थान के मेवाड़ राजघराने से एक बुरी खबर सामने आ रही है। राजघराने के संरक्षक अरविंद सिंह मेवाड़ अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कई महीनों के इलाज के बाद आखिर वो जिंदगी की जंग हार गए। कल यानी सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

विदेश से पूरी की पढ़ाई

अरविंद सिंह मेवाड़ को महाराणा प्रताप का वंशज कहा जाता है। 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में जन्मे अरविंद मेवाड़ राजनवंश के 76वें संरक्षक थे। उदयपुर से शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद अरविंद ने 1957 में अजमेर के मेयो कॉलेज से स्कूली पढ़ाई की। उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया और फिर ब्रिटेन के सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

होटलियर इंडिया ने दिया था खिताब

अरविंद सिंह मेवाड़ के होटल को हैरिटेज होटलों की श्रेणी में गिना जाता है। 2021 में होटलियर इंडिया ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

सिटी पैलेस में था निवास

बता दें कि अरविंद सिंह मेवाड़ भगवत सिंह के दूसरे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का पहले ही निधन हो चुका था। वहीं अब अरविंद सिंह मेवाड़ ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अरविंद सिंह वर्तमान में मेवाड़ के सिटी पैलेस में रहते थे। सोमवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ