Fake Aadhar Card: राजस्थान सरकार ने फर्जी आधार कार्ड मामलों की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा में कहा कि सरकार ई-मित्र और आधार ऑपरेटरों द्वारा चलाए जा रहे फर्जी आधार कार्ड की जांच के लिए सर्च टीम गठित करते हुए राज्यव्यापी अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती जिलों में इंसानों के बायोमेट्रिक्स की जगह जानवरों की आंखों और पुतलियों तथा पैरों के निशान का इस्तेमाल किया जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मंत्री जोगाराम पटेल का यह बयान तब दिया जब कांग्रेस विधायक रतन देवासी ने फर्जी आधार कार्ड का मामला उठाया था। उन्होंने कहा था कि आधार कार्ड बनवाने के लिए जानवरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विधायक देवासी ने कहा कि स्कूल के बच्चों से 200 रुपये फिंगरप्रिंट लिए जा रहे हैं और आधार कार्ड बनाते समय फोटो खींचने के लिए आईरिस स्कैनर को उल्टा रखा जा रहा है।
14 आधार केंद्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ रद्द
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि आधार कार्ड जारी करने वाली यूआईडीएआई द्वारा तकनीकी स्तर की जांच और कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बाद 14 आधार केंद्रों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। फिलहाल आईटी और संचार विभाग फिलहाल राजस्थान में आधार केंद्रों के संचालन की जांच कर रहा है। पटेल ने कहा कि दोषी आधार ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः ‘नाक रगड़ते हुए आओगे…’ कांग्रेस MLA हरीश चौधरी को लेकर ये क्या बोल गईं गोगामेड़ी की पत्नी
सांचौर पुलिस ने दर्ज किया मामला
मंत्री ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए कहा कि यूआईडीएआई ने मामले की जांच की है। इसके बाद सांचौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में एक युवक को अरेस्ट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः हरीश चौधरी की ‘ठाकुर का कुआं’ कविता बनी मुसीबत, उपचुनाव में राजपूत दे सकते हैं कांग्रेस को करंट
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines