Kanhaiya Lal murder case: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने गृहमंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे को लेकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने गृहमंत्री के दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि कन्हैयालाल टेलर की निर्मम हत्या की जांच आगे क्यों नहीं बढ़ पा रही है। हमारी सरकार के समय पुलिस ने मात्र 4 घंटे में हत्यारों को पकड़ लिया था। रातों-रात एनआईए को मामले की जांच दे दी गई। ऐसे में जांच अब तक वहीं अटकी है।
सीएम यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि उस परिवार को इंसाफ कब तक मिलेगा? हमने उनके बच्चों को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया। बीजेपी के सभी नेताओं ने झूठ बोला। विधानसभा चुनाव में हमारी हार के पीछे भी यही कारण था। पूर्व सीएम ने इस दौरान सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि अफवाह आ रही है कि 2-4 राज्यों के सीएम हटाए जा सकते हैं। मैंने तब सीएम को आगाह किया कि उनके खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है। विपक्ष को सम्मान दोगे तो तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।
ये भी पढ़ेंः जातिगत जनगणना के समर्थन में बोले कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, लेकिन दोहराई ये पुरानी शर्त
विपक्ष दुश्मन नहीं हैं- अशोेक गहलोत
इस दौरान गहलोत ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि मैं तो पीएम मोदी से कहूंगा कि विपक्ष दुश्मन नहीं हैं। साथ लेकर चलेंगे तो अच्छी सरकार चला पाएंगे। पूर्व सीएम ने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल को लेकर कहा कि वे जब भी दिल्ली से आते हैं ये सोच कर आते हैं कैसे सुर्खियों में रहना है।
पूर्व सीएम ने सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया। गहलोत ने कहा कि वे हमारे 5 साल और खुद के डेढ़ साल के शासन की बात कर रहे हैं। मैं कहता हू कि वे कानून-व्यवस्था समेत भी मोर्च पर विफल रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘राजीव गांधी रोबोट पीएम दे गए…’, पूर्व प्रधानमंत्री पर राजस्थान बीजेपी प्रभारी ने दिया विवादित बयान
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
14 hrs agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
2 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
3 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
4 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
5 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
6 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines