Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर जिले के थाना गाजी इलाके में एक शख्स की सिर कटी लाश मिली थी। मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला 17 साल छोटे युवक के प्यार में पागल थी। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसकी जानकारी जैसे ही महिला के पति व उसके परिजनों को हुई, तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने रास्ते का रोड़ा बन रहे अपने पति को ठिकाने लगाने की सोची।
यह भी पढ़ें:पत्नी के सामने किराएदार से संबंध बनाता था, इटावा के इंजीनियर हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा
उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो पति को किडनैप किया, बाद में गर्दन काटकर थाने के पास शव फेंक दिया। थाना गाजी इलाके में 10 जनवरी को एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। उसकी गर्दन कटी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक की पहचान रामपाल मीणा पुत्र मूलचंद निवासी गांव महुआ कलां मालाखेड़ा के तौर पर हुई।
यह भी पढ़ें:‘मौत के बाद क्या होता है…’, गूगल पर किया सर्च और 9वीं के छात्र ने खुद को मारी गोली
आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं तो पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली थीं, जिसके बाद पुलिस ने रामपाल की पत्नी छोटी देवी से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि छोटी देवी थाना गाजी के रहने वाले सुभाष नाम के व्यक्ति से प्यार करती थी। दोनों के बीच कई सालों से अवैध संबंध थे। छोटी देवी मजदूरी करती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात सुभाष से हुई थी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में छोटी देवी और सुभाष एक साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। दोनों वहां नौकरी करते थे।
होटल में 4 दिन रखा बंधक
इस बात की जानकारी रामपाल व उसके परिजनों को मिल गई थी। इस पर रामपाल छोटी देवी को बाहर जाने से रोकने लगा था। ऐसे में छोटी देवी ने अपने प्रेमी सुभाष के साथ मिलकर रामपाल को पहले तो शराब पिलाई और फिर अकबरपुर गांव से उसको किडनैप कर लिया। वहां से थाना गाजी लेकर आए और एक होटल के ऊपर कमरे में चार दिन तक रामपाल को बंधक बनाकर रखा। बाद में होटल में बड़ा चाकू लेकर नशे में रामपाल की गर्दन काटकर हत्या कर दी और कपड़े उतारकर शव को थाने के पास फेंक दिया था।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines