Rajasthan News : अलवर सांसद योगी बालकनाथ ने विधायक के थप्पड़ वाले बयान पर पलटवार किया है। सांसद ने मंगलवार को कहा कि बलजीत यादव को नींद नहीं आती। उसको सिर्फ मेरी चिंता है, वो परेशान है। आखिर क्या करूं इन बाबाजी का। उसे रात में मेरा भूत दिखता है। वह रात को उठकर देखता है, बाबाजी आ गए। कमजोर दिल का आदमी है। मुझे डर है कि कभी उसके सामने आ जाऊं और उसका हार्ट फेल हो जाए। मुझ पर दोष न आ जाए।
और पढ़िए –अजब-गजब; जय श्रीराम लिख ‘पर्वत’ की तरह प्रशासन ने उठा लिया हनुमान मंदिर, जानें क्या है मामला?
डीएसपी को बताया दलाल
सांसद ने बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक के लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुझ पर आरोप लगाने की डीएसपी की क्या हिम्मत है, वह खुद दलाल है। वह वसूली और गुंडागर्दी करता है। उसकी कुंडली की भी जांच हो। ताकि पता चले उसने कितनी संपत्तियां बना रखी हैं।
विधायक के संपर्क में थे डीएसपी
सांसद ने कहा सिर्फ थाली बजने से बच्चे पैदा नहीं होते है। उन्होंने कहा कि डीएसपी आनंद राव की कॉल डिटेल निकालनी चाहिए। वह लगातार कान में ब्लूटूथ लगाकर विधायक बलजीत यादव के सम्पर्क में था।जिन लोगों को पकड़ा, उन्हें लॉकअप में भी डाल दिया। डीएसपी ने जो अधर्म और अन्याय किया है। उसका पश्चाताप उसे पूरे जीवन भर भुगतना पड़ेगा।
और पढ़िए –भारतीय खाद्य निगम से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CBI की कार्रवाई; पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में छापेमारी
यह है मामला
मेडिकल चेकअप कराने लाई हिस्ट्रीशीटर लादेन पर 6 तारीख को जिला अस्पताल में फायरिंग हुई थी। फायरिंग में लादेन तो बच गया लेकिन गोली लगी वहां इलाज कराने आईं इमरती देवी और भूतेरी देवी के पैरों में। इस मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एडवोकेट राजाराम यादव और भाजपा कार्यकर्ता हितेन्द्र यादव को हिरासत में ले लिया। इसके बाद स्थानीय बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और जमकर बवाल काटा। इसी दौरान सांसद ने डीएसपी को धमकाते हुए कहा कि विधायक के कहने पर निर्दोष लोगों को उठाया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
9 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines