राजस्थान: लव मैरिज का खतरनाक अंजाम, दूल्हे के पिता-भाई का कत्ल, आरोपी दुल्हन के पेरेंट्स

Alwar Murder Case : राजस्थान में लव मैरिज करने का खतरनाक अंजाम सामने आया है। आक्रोश में आकर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के पिता-भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गए।

Murder

बिहार में बच्ची की हत्या।

विज्ञापन

Rajasthan Crime News (केजे श्रीवत्सन) : राजस्थान में एक लड़के को लव मैरिज करना भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने उसके पिता और भाई को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह घटना अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित पहाड़ी बास कारौली गांव की है। मृतक सूरज की पत्नी जसवंत ने सदर थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे बेटे शुभम ने एक महीने पहले पड़ोस में रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस शादी से युवती के परिजन नाखुश थे, जो लगातार लड़के-लड़की को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन

दुल्हन के घरवालों ने लाठी-फरसा से किया हमला

शुभम के पिता सूरज और बड़े भाई रॉबिन बुधवार की रात बाइक से घर आ रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे लड़की के पिता सतबीर, बुआ शशि, फूफा प्रेम, चाचा-चाची सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों पर लाठी और फरसा से हमला बोल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर थाने को मामले की जानकारी देकर पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

एक आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूला

आरोप है कि लड़की के परिजन हमला करने के लिए पहले से घात लगाकर बैठे थे। सदर थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एक आरोपी दयाल कुमार भी शामिल है, जिसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल लिया, जबकि बाकी आरोपी घटना के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन

जानें इस मामले में क्या बोले अलवर के एसपी

विज्ञापन

इस मामले को लेकर अलवर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दो परिवारों में झगड़े के बाद लाठी-डंडे से हमले किए गए, जिसमें सूरज और रॉबिन की मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ