राजस्थान के अलवर में पति को नीले ड्रम में भरने वाली पत्नी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पति की मौत के बाद से ही पत्नी अपने मकान मालिक के बेटे के साथ फरार हो गई थी। उसके साथ उसके तीनों बच्चे भी थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब महिला के बच्चे ने बड़ा खुलासा किया है।
बच्चों ने सुनाई मां की कहानी
आरोपी सुनीता के बेटे ने अपनी मां के गुनाहों का बताया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बेटे ने पुलिस को बताया कि उस रात मम्मी, पापा और अंकल (मकान मालिक का बेटा) तीनों ने शराब पी थी। मम्मी ने दो पैग पी थी, अंकल और पापा ने अधिक पी थी। इसके बाद मम्मी को पापा ने पीटना शुरू कर दिया। अंकल ने बचाया और हम सभी सो गए। सुबह तक पापा उठे ही नहीं, तब अंकल ने कहा था कि तेरे पापा मर गए। इसके बाद ड्रम से पानी खाली किया और फिर उसमें पापा को भर दिया था। ड्रम को छुपा दिया।
‘अक्सर घर आते थे अंकल’
India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे ने बताया कि जितेन्द्र अंकल अक्सर घर पर आया करते थे, हमें टॉफी दिया करते थे और मम्मी से प्यार करते थे। उसने यह भी बताया कि दोनों ने उसके भाई बहनों को लेकर ईंट भट्टे भी गए थे लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इनकी मदद नहीं की तो ये वापस आ गए। बच्चे का कहना है कि मकान मालिक के बेटे ने स्कूल में एडमिशन भी करवाया हुआ था।
हालांकि इसी मृतक हंसराज को अपनी पत्नी सुनीता और मकान मालिक के बेटे के रिश्ते के बारे में जानकारी हो गई तो वह भड़क गया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। बच्चे ने यह भी बताया कि मारपीट करने के बाद पापा, मम्मी को बीड़ी से जलाते थे।
यह भी पढ़ें : पति को नीले ड्रम में भरने वाली पत्नी बॉयफ्रेंड संग हुई गिरफ्तार, पढ़ें कहां से पकड़े गए दोनों
मामले का खुलासा तब हुआ, आसपास के लोगों का बदबू से रहना मुश्किल हो गया। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी और फिर जब पुलिस घर पहुंची, छत पर रखे ड्रम को खोला तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। ड्रम के अंदर हंसराज की लाश रखी हुई थी, जिस पर नमन डाला गया था।
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
47 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines