Akash Anand can replace Mayawati in BSP: बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय चेहरा जल्द ही बदल सकता है। दरअसल BSP सुप्रीमों मायावती ने पार्टी की रणनीति को एक नया आकार और नए युग की शुरुआत देने के लिए आकाश आनंद को एक खास जिम्मेदारी दी हैं। आइए आकाश आनंद के राजनैतिक हैसियत के बारे में जानते हैं।
-
केंद्रीय समन्वयक के रूप में साथ खड़े आकाश आनंद को सौंपी मायावती ने बड़ी जिम्मेदारी; संकल्प यात्रा के साथ की शुरुआत
मायावती द्वारा पार्टी की जिम्मेदारी मिलते ही आकाश आनंद ने बसपा की 14 दिवसीय “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” संकल्प यात्रा शुरुआत की है। आकाश आनंद के नेतृत्व में शुरू हुई ये संकल्प यात्रा दर्शाती है कि पार्टी को नया राजनैतिक आयाम मिल रहा है। इस पदयात्रा से बसपा को दोहरा फायदा हुआ है। इससे पार्टी की सक्रियता मजबूत हुई और इसके जरिए पार्टी के नेता आम जनता से सीधे जुड़ पाए।
आकाश आनंद का प्रभाव
आकाश आनंद का राजनैतिक प्रभाव कितना बड़ा है, इसका अंदाजा इसी से लगा लीजिए कि उनकी लोकप्रियता मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना तक फैली हुई है। इससे ये जाना जा सकता है कि भारतीय राजनीति में कद कितना बढ़ा है। हाल ही में मायावती ने केंद्रीय समन्वयक के रूप में आकाश आनंद और रामजी गौतम को एक बड़ा काम सौंपाकर उन पर अपना भरोसा जताया। युवाओं में आकाश आनंद काफी पॉपुलर है, इसी को देखते हुए उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को बसपा में शामिल करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर नहीं खत्म हो रहा बवाल, फिर हाईकोर्ट पहुंचा मामला
मायावती की विरासत का उत्तराधिकारी
कई लोगों का मानना है कि आकाश आनंद की राजनैतिक, समाज और उनके नेतृत्व क्षमता पार्टी के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कई जगहों पर जाकर दलितों, मुसलमानों, अन्य पिछड़े वर्गों और जनजातियों की आवाज बने है। साथ ही उन्होंने पार्टी की विरासत को बढ़ाया है। आकाश आनंद के राजनैतिक हैसियत को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो आने वाले दिनों में मायावती के राजनैतिक उत्तराधिकारी बन सकते हैं।
धौलपुर से संतोष राजपूत की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
1 day agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
1 day agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
4 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
5 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
8 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
11 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
16 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
16 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines