Ajmer News: 2 करोड़ की रिश्वत मामले में जेल में बंद एसओजी की निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल को बुधवार को जमानत मिल गई। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने सोमवार को दिव्या मित्तल को जमानत दी थी।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने जांच अधिकारी को फटकार भी लगाई। जज ने कहा कि आरोपी के सारे अपराध जमानती हैं। 59(3) की पालना अभी तक नहीं की गई, न ही कोई लिखित परिवार पेश हुआ। जज ने मौखिक फटकार लगाते हुए कहा कि इस मामले के संबंध में आज तक आपने कोई लिखित परिवाद पेश नहीं किया।
और पढ़िए – Ajmer News: अजमेर कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले सीएम गहलोत- ‘देश किस दिशा में जा रहा किसी को नहीं पता’
ये था मामला
2 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में जयपुर ACB टीम ने अजमेर में 16 जनवरी को दिव्या मित्तल को पकड़ा था। मित्तल को एसीबी की टीम अजमेर से जयपुर लाई थी। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। दिव्या ने तस्करी के मामले में हरिद्वार की फार्मा कंपनी के मालिक काे गिरफ्तार नहीं करने की एवज में बर्खास्त पुलिसकर्मी सुमित कुमार के माध्यम से यह घूस मांगी थी।
इसके बाद दिव्या को जेल हो गई थी। 31 मार्च को दिव्या को घूसखोरी के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद जोधपुर एसओजी ने एक अन्य मामले में दिव्या को जेल के बाहर अरेस्ट कर लिया।
और पढ़िए – Ajmer News: पुष्कर विधायक शंकर रावत के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए पूरा मामला
रिसोर्ट पर यूआइटी ने चलाया था बुलडोजर
मामले में करीब एक महीने पहले दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित आलीशान रिसोर्ट पर प्रशासन ने बुलडोजर चला था। यूआईटी के अधिकारियों ने बताया कि दिव्या मित्तल ने शहर से करीब 25 किमी दूर चिकलवास गांव में फार्म हाउस के लिए जमीन ली थीए लेकिन यहां रिसोर्ट बनाकर कॉमर्शियल उपयोग किया जा रहा था।
ऐसे में यूआईटी ने पहले तो नोटिस देकर जवाब मांगाए लेकिन जवाब नहीं मिला तो यूआईटी टीम कार्रवाई करने पहुंच गई।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
18 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines