अजमेर से संदीप टाक की रिपोर्टः केकड़ी-सावर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख की कीमत का 3 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सावर थाना प्रभारी रामस्वरुप जाट ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए एसपी चुनाराम जाट व एएसपी घनश्याम शर्मा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खींव सिंह के सुपरविजन में एक स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया था। स्पेशल पुलिस टीम की ओर से अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। 3 फरवरी को पुलिस आयुक्तालय जयपुर की टीम से देवली से सावर की तरफ एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त ले जाने की सूचना मिली।
पुलिस ने पीछा कर रूकवाया ट्रक
जिसके बाद सावर थाना प्रभारी रामस्वरुप जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ट्रक की तलाश शुरू की। टीम ने पड़ताल की तो ट्रक गुलगांव टोल टैक्स से केकड़ी की तरफ निकल गया। पुलिस की टीम ट्रक की तलाश करते हुए केकड़ी की तरफ रवाना हुई। इसी दौरान पारा के पुलिस टीम को ट्रक वापस सावर की और आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक को भगाकर सावर की तरफ ले गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए खारी नदी पुलिया के पास ट्रक को रुकवा लिया।
और पढ़िए –Mumbai: तांबे और पीतल से बने 10 लाख के बनावटी सिक्के जब्त, आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर की ओर जा रहे थे आरोपी
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी संतोषपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में रुई के बीच 18 कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में लीलाराम पुत्र मातादीन यादव उम्र 55 साल निवासी ठाठवाड़ी झुंझुनू व धन्नाराम चौधरी पुत्र हीराराम जाट निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने डोडा पोस्त का वजन किया तो 3 क्विंटल 20 किलो डोडा पोस्त होना पाया गया। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 25 लाख रुपए कीमत आंकी गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मध्यप्रदेश की बॉर्डर के पास से डोडा पोस्त भरकर जोधपुर की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस ने डोडा पोस्त व ट्रक को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुई के नीचे भरा था डोडा पोस्त
आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए ट्रक पर तिरपाल कर रखा था। तिरपाल के नीचे रूई भरी थी। आरोपी रुई की 136 गांठो के नीचे 17 बोरी व एक प्लास्टिक के बोरे में डोडा पोस्त को छिपाकर ले जा रहे थे। कार्रवाई में सावर पुलिस थाने के कांस्टेबल तेजमल चौधरी,श्रवण लाल,हरकेश,विनोद कुमार,प्रमोद,रमेशचंद,शिवदयाल शामिल थे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines