Ajmer Gangrape Case: राजस्थान के अजमेर में 22 साल की युवती के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस अब तक 4 आरोपियों को पकड़ चुकी है। युवती के साथ 12 जून को आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद युवती 26 जून, बुधवार को मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच में जुटे अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया।
अजमेर उत्तर के डीएसपी ने बताया कि गैंगरेप की घटना 12 जून को एक आरोपी के घर हुई थी। इस मामले में 4 आरोपियों को पकड़ा है, ये सभी अजमेर और उदयपुर की होटलों में एस्काॅर्ट सर्विस दिया करते थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम गिरधारी, हेमू, राहुल और राजवीर है। उन्होंने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि रेलवे में तैनात एक अफसर की कार से होटलों में सर्विस के लिए लड़कियां सप्लाई की जाती थी।
होटल में रिसेप्शनिस्ट थी पीड़िता
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता एक होटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी लेकिन इसी महीने उसने यह नौकरी छोड़ दी थी। ऐसे में नौकरी छोड़ने के एक दिन बाद ही आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। आरोपियों में से एक गिरधारी नाम के युवक ने लड़की को कहा कि जब तक उसे नई नौकरी नहीं मिल जाती वह उनकी बताई जगह पर रूक सकती है।
दिल्ली नहीं जाने का बनाया दबाव
आरोपी के इस ऑफर पर लड़की मान गई और उसकी बताई जगह पर जाकर रहने लगी। इसके बाद 12 जून को गिरधारी ने अपने 3 साथियों को अपने घर बुलाया और युवती के साथ इस घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसे जान से मार देगा। डीएसपी ने कहा कि जब लड़की को दूसरे होटल में नौकरी मिल गई तो उसने गिरधारी से कहा कि वह दिल्ली जा रही है इस पर आरोपी ने उस पर दबाव बनाया इसके बाद लड़की ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी को अरेस्ट कर लिया।
ये भी पढ़ेंः मुंह-नाक में रेत भरी और 10 रुपये के लिए 11 साल के बच्चे को दी खौफनाक मौत, यूपी के मुरादाबाद की घटना
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
14 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines