अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के ब्यावर क्षेत्र के सदर थाना क्षेत्र के मसूदा रोड पर तिराहा के पास एक होटल के पास खड़े टैंकर ने शुक्रवार दोपहर को आग पकड़ ली। देखते ही देखते टैंकर धूं-धूं कर जलने लगा। इसके पास ही खड़े तीन ट्रेलर आग की लपटें बढ़ने पर जल गए। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ भरा हुआ था जिससे आग तेजी से फैलती रही।
आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आस-पास में खडे़ अन्य वाहनों को मौके से दूर करवाया।
जानकारी अनुसार बाडी घाटी के पास मसूदा मार्ग तिराहा पर एक होटल पर दो टैंकर सहित अन्य वाहन खड़े थे। पहले टैंकर में ज्वलनशील तरल भरा हुआ था। इसके पास ही केबल से भरा ट्रेलर एवं दूसरा ट्रेलर ड्रमों से लदा हुआ ट्रेलर खडा था। इसके पास ही एक टैंकर और खड़ा था। होटल के पास पहले नम्बर पर खड़े टैंकर में भरे ज्वलनशील तरल ने आग पकड़ ली।
ट्रेलर में आग की लपटें उठती देखकर यहां पास ही में स्थित ढ़ाबा संचालक और सर्विस सेंटर संचालक अपना कामकाज बंद कर कर्मचारियों सहित मौके से भाग छूटे। एक ट्रेलर की ट्राली में लगी आग ने पास में खडे़ दो अन्य ट्रेलरों और एक ट्रक को भी चपेट में ले लिया। आग की घटना में ढ़ाबे और सर्विस सेंटर के पिछवाडे़ में खडी 10 मोटर साइकिलें जलकर राख हो गई।
बता दें आगे को बुझाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। इससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जिस स्थान पर आग लगी वहां पास में ही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. की पांच लाइन गुजर रही हैं। इससे प्रशासन की चिंता बढ गई। गनीमत रही कि आइओसीएल की लाइनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। आइओसी की पाइप लाइन तक आग पहुंच जाती तो बडा हादसा हो सकता था। हालात को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी दो घंटे तक मौके पर डटे रहे। इस मार्ग से आवाजाही को पुलिस जाब्ता लगाकर रोक दिया।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
19 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines