Ahmedabad Plane Crash में गई जोधपुर की खुशबू राजपुरोहित की जान, पिता ने व्हाट्सएप पर किया था ये मैसेज

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस कमिश्नर का दावा है कि इस हादसे में 242 लोगों की जान चली गई है। हादसा बहुत ही भयानक था।

Ahmedabad Plane Crash

एअर इंडिया विमान हादसे में गई खुशबू राजपुरोहित की जान। image credit- instagram

विज्ञापन

Ahmedabad Air India Plane Crash: आज 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। पुलिस कमिश्नर का दावा है कि हादसे में सभी लोगों की जान चली गई। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका है कि विमान क्रैश में कई लोगों की मौत हुई है। इस बीच अब खबर आई है कि राजस्थान के जोधुपर की खुशबू राजपुरोहित भी इसी विमान से लंदन जा रही थी और इस हादसे में खुशबू राजपुरोहित की जान चली गई है।

खुशबू राजपुरोहित का वीडियो भी आया सामने

खुशबू राजपुरोहित एयर इंडिया की इसी फ्लाइट से लंदन जा रही थी। खुशबू राजपुरोहित  को उन के पिता मदनसिंह और चचेरे भाई अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आए थे। किसी को नहीं पता था कि जिस बेटी को इतने प्यार से लंदन भेज रहे हैं, वो उसकी मौत की फ्लाइट है। खुशबू राजपुरोहित का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं और एंट्री करते हुए इमोशनल हैं। बेटी के निधन के बाद परिवारवालों का भी बुरा हाल है।

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash

पिता ने बेटी को किया था ये मैसेज

खुशबू राजपुरोहित को जब उनके पिता ने एयरपोर्ट पर छोड़ा था, तो उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को आशीर्वाद देते हुए एक व्हाट्सएप मैसेज लिखा था। खुशबू के पापा ने लिखा था कि आशीर्वाद खुशबू बेटा, गोइंन टू लंदन। वहीं, अब इस घटना के बाद जब पिता को अपनी बेटी के निधन की खबर मिली, तो उनका कलेजा फट गया।

विज्ञापन

एयर इंडिया का विमान क्रैश

गौरतलब है कि आज गुरूवार को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के क्रैश होने की खबर आई। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो पूरा देश हैरान और परेशान हो गया। हादसे के कई वीडियोज भी इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक था। अब सभी इस घटना पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ