Adhai Din Ka Jhonpra Sanskrit School Ramcharan Bohra: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की चर्चा के बीच बीजेपी के एक सांसद ने नई बहस छेड़ दी है। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा का कहना है कि अजमेर स्थित ढाई दिन का झोंपड़ा संस्कृत विद्यालय को तोड़कर बनाया गया था। उन्होंने यह बयान राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह में दिया।
विग्रहराज चौहान ने संस्कृत विद्यालय का निर्माण करवाया था
बीजेपी सांसद ने कहा कि ढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद से पहले यहां विग्रहराज चौहान ने संस्कृत विद्यालय का निर्माण करवाया था, लेकिन मोहम्मद गौरी ने स्कूल को ध्वस्त कर दिया। रामचरण बोहरा ने आगे कहा कि इसके साक्ष्य आज भी वहां मौजूद हैं।
ढाई दिन के झोपड़ा मस्जिद के पास संगमरमर के एक शिलालेख में इसका उल्लेख है। इस शिलालेख पर संस्कृत विद्यालय होने का भी प्रमाण है। सांसद ने इसके साथ ही बड़ा दावा किया। उन्होंने आगे कहा कि अब वो दिन दूर नहीं जब ढाई दिन के झोपड़े में संस्कृत भाषा में लिखे मंत्र गूंजेंगे।
क्या है ढाई दिन का झोंपड़ा?
राजस्थान के अजमेर में स्थित ढाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद रिकॉर्ड दिनों में बनने के लिए जानी जाती है। इसे महज ढाई दिनों में बना दिया गया था। कहा जाता है कि मोहम्मद गौरी ने 1198 में स्कूल को तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया था। हेरत के अबू बकर ने इसका निर्माण किया था। करीब 825 साल पुरानी इस मस्जिद को वास्तुकला का नायाब उदाहरण भी बताया जाता है।
ढाई दिन का झोंपड़ा अजमेर शरीफ की दरगाह के पास स्थित है। मोहम्मद गौरी क्रूर शासक था। ऐसे में उसने मंदिरों, स्कूलों को तुड़वाकर मजहबी ढांचे खड़े कर दिए थे। इस मस्जिद में 70 खंबे हैं। कई लोग इसे मंदिर और स्कूल होने की बात कहते हैं। हालांकि दीवारों पर कुरान की आयतें लिखी गई हैं। देश-विदेश के कई पर्यटक इसे देखने के लिए अजमेर आते हैं।
ये भी पढ़ें: कौन हैं रुपिंदर सिंह कुन्नर, जिसने राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्री को हराया
ये भी पढ़ें: ‘सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं’; भाजपा की हार पर कांग्रेस का रिएक्शन
ये भी पढ़ें: राजस्थान में सरकार बनने के 10 दिन बाद BJP को झटका
ये भी पढ़ें: क्या अब भी मंत्री बने रहेंगे सुरेंद्र पाल? क्या कहता है नियम
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
7 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines