Rajasthan Politics: बजट सत्र से पहले आज सोमवार को सचिन पायलट (Sachin Pilot) नागौर (Nagour) के परबतसर (Parbatsar) पहुंचे। यहां उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। रैली स्थल पर उनका स्वागत परबतसर से कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया (Ramniwas Gawdiya), लाडनूं विधायक मुकेश भाकर (Mukesh Bhakar) व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने अपने भाषण में न तो सरकार की उपलब्धियां गिनाई और न ही सीएम का नाम लिया। लेकिन उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार को जमकर कोसा। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद पायलट को पंचरंगी मारवाड़ी साफा पहनाया गया।
और पढ़िए –Mini Tent City: वाराणसी के बाद ‘तीर्थराज’ में भी बुक कराएं लग्जरी टेंट हाउस, जानें कीमत और सुविधाएं
https://twitter.com/SachinPilot/status/1614916195572125697?cxt=HHwWgsDQsajuquksAAAA
केंद्र बनाए एमएसपी कानून
सचिन पायलट ने नागौर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश का किसान और नौजवान संगठित हो गया तो वह हर उस ताकत को जो तोड़ना चाहती है, अफवाह फैलाना चाहती है और झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहती है,उसे परास्त कर देगा। वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) के शासनकाल में किसान न्याय यात्रा निकाली थी, उसके आगे झुकते हुए प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों को माना। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मैंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए निकाली थी। उन्होंने लोगों से हाथ उठवाकर केंद्र सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनवाने की मांग की।
और पढ़िए –Noida में अवैध रूप से लाई गई शराब का जखीरा पकड़ा, कीमत उड़ा देगी आपके होश
लाडनूं विधायक ने की तारीफ
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने भी किसान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए सचिन पायलट ने प्रदेश में करीब पांच लाख किलोमीटर की यात्रा की थी। इसी का परिणाम था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।
किसानों और युवाओं पर रखा फोकस
पायलट ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन बीजेपी की सरकार ने तीन काले कृषि कानून बनाकर उनकी कमर तोड़ने का काम किया। लेकिन किसानों ने आंदोलन कर सरकार को झुका दिया। उन्होंने कहा कि जाति, बिरादरी, धर्म, भाषा, प्रांत के नाम पर हो रही राजनीति के जहर को केवल दो कौमें ही तोड़ सकती हैं, एक है जवानी और दूसरी है किसानी।
और पढ़िए –MP News: कमलनाथ के खिलाफ BJP के दिग्गज नेता ने चुनाव लड़ने का भरा दम, कहा-मैं हूं तैयार
परबतसर विधायक को बताया छोटा भाई
सचिन पायलट ने अपने करीब आधे घंटे के अपने भाषण में ज्यादातर बीजेपी और केंद्र सरकार को निशाने पर रखा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर ही अपना भाषण केंद्रित रखा। इस दौरान उन्होंने परबतसर के विधायक रामनिवास गांवड़िया को अपना छोटा भाई बताया। अपने भाषण में सचिन पायलट ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की योजनाओं का जिक्र किया और उसकी सफलताएं गिनाईं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
12 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
14 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines