जयपुर में ABVP का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा, होश्यार मीना बोले- 'दुष्कर्म के आरोपियों का संगठन से कोई लिंक नहीं'
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

ABVP Protest Jaipur: जोधपुर में जयनारायण व्यास विवि में नाबालिग से गैंगरेप मामले में मंगलवार को एबीवीपी ने जयपुर में राजस्थान विवि के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ दिया। पुलिस ने कुछ छात्रों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।
एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री होश्यार मीना के नेतृत्व के छात्रों और कार्यकर्ताओं ने विवि के गेट पर उग्र प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भारत भूषण यादव, इकाई मंत्री रोहित मीणा, जयपुर महानगर सह मंत्री सुशील कुमार शर्मा, छात्र नेता विष्णु मीणा, संजय चेची, अर्जुन पंडित, राहुल गोस्वामी, विशाल उज्जैनिया सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर अज्ञात स्थान पर ले गई।
यह भी पढ़ें: Bangladeshi Juli: यूपी में सीमा हैदर जैसा एक और मामला; मुरादाबाद के अजय को बांग्लादेश ले गई जूली
मंत्री होश्यार मीना ने कहा कि लाठीचार्ज में घायल छात्रों का इलाज नहीं कराना और उनके विरोध को दबा देना कतई उचित नहीं है। पुलिस छात्रों से ऐसा बर्ताव कर रही है मानो उन्होंने कोई गंभीर अपराध किया हो। पुलिस का ऐसा बर्ताव सरकार के इशारों पर कहीं न कहीं दोषियों को बढ़ावा देता है। अगर पुलिस इतनी ही सक्षम है तो आज तक अपराधियों को क्यों नहीं पकड़ पाई।
होश्यार मीना ने कहा कि करौली की घटना के बाद जोधपुर और कल रात अलवर व जयपुर के जमवारामगढ़ में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं निदंनीय है। जोधपुर गैंगरेप के दरिंदों का एबीवीपी से कोई लिंक नहीं है और ना ही वो संगठन के सदस्य हैं। ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। लेकिन पुलिस उल्टे उन्हें ही हिरासत में ले रही है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री शोर्य जैमन ने कहा पुलिस की लाठी से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दबने वाले नहीं है। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता और अपराधी सलाखों के पीछे नहीं जाते विद्यार्थी परिषद का आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा आने वाले समय में परिषद का आंदोलन बड़ा भीषण होगा।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजस्थान विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री रोहित मीणा ने बताया जब निर्दोष छात्र न्याय मांग रहे थे उन पर लाठी चार्ज करना कहां जायज है? पिछले 10 दिनों में 15 से अधिक बलात्कार की घटनाएं होना राजस्थान के लिए शर्मसार है। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का ABVP पुरजोर विरोध करती है। मैं पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता हूं। आने वाले समय में वर्तमान राजस्थान सरकार उनकी मिलीभगत में काम करने वाले राजस्थान पुलिस को करारा जवाब एबीवीपी देगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: