हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे कई श्रद्धालु झुलसे, हाईंटेशन लाइन की चपेट में आई बस

Rajasthan News: भरतपुर में खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु से भरी बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे कई श्रद्धालु झुलस गए।

विज्ञापन
खाटू श्याम से लौट रही बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई

Bus Came Under Influence Of High Tension Line In Bharatpur : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। भरतपुर जिले में खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में आग लग गई और कई श्रद्धालु झुलस गए।

बस में सवार थे 85 श्रद्धालु 

मिली जानकारी के मुताबिक, खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रही बस में करीब 85 श्रद्धालु सवार थे। आग लगने से 15 से ज्यादा श्रद्धालु झुलस गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मामला कुम्हेर थाना क्षेत्र के भटावली गांव का है। आग लगने से बस के टायर जल गए। राहगीरों ने अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

https://twitter.com/mohan_guptaht/status/1753774120972517569

‘खाटू श्याम ने हमें बचा लिया’

विज्ञापन

बताया जाता है कि श्रद्धालु शुक्रवार (दो फरवरी) को बस से खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए निकले थे। शनिवार को दर्शन कर वे वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। यात्रियों ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से बस में धमाका हुआ और आग लग गई। हमें लगा कि कोई जिंदा नहीं बचेगा, लेकिन खाटू श्याम जी ने हमें बचा लिया।

यह भी पढ़ें: Kota में एंटी ‘सुसाइड डिवाइस’ नहीं होने से हॉस्टल पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने उठाया कदम

विज्ञापन

बस का शीशा तोड़कर लोगों ने श्रद्धालुओं को निकाला बाहर

यात्रियों ने बताया कि बस में आग लगता देख लोगों ने हमें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे जैसे ही बस में सवार होते, करंट लग जाता है। आखिरकार 5 मिनट के बाद लाइट कटी और लोगों ने बस का शीशा तोड़कर हमें बाहर निकाला।

विज्ञापन

हनुमान बेनीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने कहा कि खाटू श्याम जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे एक दर्जन से अधिक यात्री झुलस कर घायल हो गए। ईश्वर सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। उन्होंने कहा कि  राज्य सरकार को अभियान चलाकर आम रास्तों और सड़क मार्गों पर झूलती विद्युत लाइनों को दुरस्त करवाना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बच्ची को रस्सी से बांधा, गर्म चिमटे से दागा…. भगवान ऐसा पिता किसी को न दे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola