Student Heart Attack Death: हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं। हार्ट अटैक का एक मामला जयपुर में सामने आया है , जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। जयपुर के एक विद्यालय में 9वीं का छात्र अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की हालत देखकर शिक्षकों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अचानक मौत से परिवार सदमे में
विद्यालय के शिक्षकों ने बताया मृतक छात्र की उम्र 13 साल है। उसके पिता बीएसएफ में कार्यरत हैं। मृत छात्र की मां ने बताया कि वे और उनके पति गांव गये हुए थे। बेटा खुद स्कूल गया था। वह बीमार नहीं था। न ही उसे शरीर में किसी प्रकार का दर्द था। वह बिल्कुल स्वस्थ था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की अचानक मौत से मां सदमे में है।
यह भी पढ़े: चलती बस में आया ड्राइवर को हार्ट अटैक, कंडक्टर की सूझ-बूझ ने बचाई लोगों की जान
बेहोश होकर कक्षा में गिर गया
योगेश के दोस्तों ने बताया कि वह किसी काम से क्लास के बाहर गया था। क्लास के अंदर आते वक्त वह गेट पर ही लड़खड़ा कर गिर गया। पास जाकर देखा तो वह बेहोश था। छात्रों ने इस बात की सूचना शिक्षकों को दी। योगेश की हालत देख शिक्षकों ने तुरंत उसे नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन और पुलिस को घटना की सूचना दी। प्राइवेट अस्पतपाल से उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़े: नाबालिग का किया यौन शोषण, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान
योगेश को बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन हर संभव कोशिश करने के बाद भी वे उसे बचा न पाए और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। योगेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर अस्पताल के डॉक्टर हैरत में पड़ गए। रिपोर्ट के अनुसार, बेहोश होते ही योगेश की मांसपेशियां सिकुड़ गई थीं और उसका दिल नॉर्मल से दोगुना हो गया था।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
8 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines