नाबालिग का किया यौन शोषण, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Man Murder Case: दिल्ली में 3 नाबालिगों ने मिलकर 25 साल के युवक की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसका शव जला दिया।

image (37)
विज्ञापन

Man Murder Case: दिल्ली में बदला लेने की नीयत में जलाकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक आरोपियों के दोस्त का यौन शोषण करता था, जिसकी वजह से आरोपियों ने खुन्नस में उसकी हत्या कर दी। निजामुद्दीन पुलिस ने शक होने पर 3 संदिग्धों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उनकी पहचान 16 और 17 वर्षीय 3 किशोरों के रूप में हुई। सभी निजामुद्दीन बस्ती के रहने वाले थे। पुलिस ने जब सख्ती से उन तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या का जुर्म कुबूल कर  लिया।

हत्या का जुर्म किया कुबूल

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने आजाद नाम के शख्स की हत्या की है, जो निजामुद्दीन का रहने वाला था और उसकी उम्र 25 साल थी। आरोपी नाबालिगों ने बताया कि आजाद का शव निज़ामुद्दीन के खुसरो पार्क में पड़ा हुआ है। आजाद ने कई मौकों पर उनके नाबालिग दोस्त का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी, जिसकी खुन्नस में उन तीनों ने उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल की जांच 

आरोपियों के कबूलनामे पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची तो खुसरो पार्क में एक अधजला शव पड़ा मिला। इसके बाद क्राइम टीम ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और शव को एम्स में पोस्टमॉर्टेम के लिए सुरक्षित रखवा दिया।

विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 21 दिसंबर को लगभग 10 बजे उन्होंने आज़ाद की हत्या कर दी थी। उन्होंने मृतक की हत्या के सबूत और पहचान को नष्ट करने के लिए सूखी घास और कपड़ों की मदद से मृतक को जलाने की भी कोशिश की। अपराध करने के लिए इस्तेमाल किए गए खुखरी प्रकार के हथियार, पत्थर और डंडा पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक आजाद पीएस हजरत निजामुद्दीन का रहने वाला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ