Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को यानी 19 जून को पाकिस्तान के 964 विस्थापितों को भारत की नागरिकता दी गई। उन्हें इसके लिए भारत सरकार द्वारा भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र सौंपा गया था। नया प्रमाण पत्र देखकर इन सभी लोगों के चेहरे पर संतोषजनक खुशी देखने को मिली। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही इन सभी नए नागरिकों की आंखें नम हो गई थी। ये सभी लोग पहली बार किसी देश के प्रमाणित नागरिक बने हैं और इन्हें नाम और सम्मान मिला है। बता दें कि गुरुवार को जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान के निदेशक श्री विष्णु चरण मल्लिक ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर के सभागार में आयोजित विशेष नागरिकता प्रमाण-पत्र वितरण शिविर में पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए थे।
यह आपकी नई पहचान का सबूत
निदेशक श्री मल्लिक ने इस अवसर पर कहा की ये सभी लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण हैं क्योंकि विस्थापितों का संघर्ष, धैर्य और उम्मीद बहुत कठीन होता है। ये इनकी जीत है, इसलिए सभी नव-नागरिकों को बधाई। आगे उन्होंने कहा कि “आज आपने केवल कागज नहीं, बल्कि अपनी पहचान पाई है। आपके विस्थापन की पीड़ा अब भारतीय नागरिक होने के गर्व में परिवर्तित हो गई है, जो किसी जिम्मेदारी से कम नहीं है। इसलिए, इस बात का ध्यान जरूर रखें।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Police अब ‘इंसाफ’ नहीं, ‘न्याय’ करेगी, प्रदेश के गृहमंत्री का बड़ा फरमान
राष्ट्र निर्माण में बने सहयोगी
जोधपुर जिले के कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने वहां मौजूद सभी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए बोले कि “आज आपकी भारतीय नागरिकता की औपचारिक शुरुआत है। केंद्र और राज्य सरकारें आपके कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। ये 964 प्रमाण पत्र केवल संख्या नहीं, बल्कि 964 संघर्ष और साहस की कहानियां हैं।” उन्होंने संविधान द्वारा अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों के कर्तव्यों के निर्वहन की भावना को समझने का भी आग्रह किया है।
2 दिनों तक चलेगा यह काम
वहीं, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री उदय भानु चारण ने जानकारी दी है कि यह राज्य स्तरीय नागरिकता कार्यक्रम है, जिसका 2 दिनों तक शिविर लगेगा। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को कुल 964 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए हैं। वहीं, यह शिविर 20 जून को भी लगेगा और 2,000 से ज्यादा लोगों को भी नागरिकता मिलेगी।
ये भी पढ़ें- ‘मैं गौशाला के खिलाफ…’, बीजेपी मंत्री के बयान से सियासत गरमाई, कांग्रेस ने साधा निशाना
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines