रिटायरमेंट की उम्र में रचाई शादी, 5 साल छोटी महिला को दे बैठे दिल, राजस्थान का मामला

Rajasthan News: राजस्थान के बारां में एक 60 साल के बुजुर्ग ने 55 साल की महिला से शादी कर ली। बेटों ने जब इस शादी का विरोध किया तो बुजुर्ग महिला ने थाने में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan love marriage

Rajasthan love marriage

Rajasthan love marriage: राजस्थान के बारां से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के बुुजुर्ग ने 55 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लव मैरिज कर ली। अब बुजुर्ग पिता और बेटे  में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया है। इसको लेकर बुजुर्ग की दूसरी पत्नी में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

पूरा मामला बारां जिले के मोठपुर थाना क्षेत्र के दीलोह हाथी गांव का है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने बेटे को शांति भंग के आरोप में अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले बुजुर्ग कल्याण 60 साल के है। करीब 2 साल पहले बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद हाल में उन्होंने 55 साल की एक बुजुर्ग महिला से शादी से कर ली। शादी के बाद दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गांव में ही बेटी के पास रहने लगे। जब बुजुर्ग की पत्नी घर आई तो बेटा कौशल किशोर दोनों से झगड़ा करने लगा।

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर लिया एक्शन

मामले में बेटे कौशल किशोर ने बताया कि जिस महिला से पिता ने शादी की है, उसके भी दो बेटे हैं जिन्होंने कौशल किशोर से 50 हजार रुपये लिए थे और अब 8 बीघा जमीन में हिस्सा भी मांग रहे हैं। कौशल किशोर का कहना है कि महिला के दोनों बेटे उसे घर में भी नहीं घुसने दे रहे हैं।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे जिले में 60 साल के बुजुर्ग की शादी चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ