PM Modi In BJP Parivartan Sankalp Mahasabha, जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कॉन्ग्रेस पार्टी और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस को जीरो नंबर मिलने चाहिए। जिस हिसाब से अशोक गहलोत ने पांच साल तक सरकार चलाई है, उस हिसाब से वह और उनकी पार्टी जीरो नंबर पाने की हकदार है। गहलोत ने युवाओं के ये पांच साल बर्बाद कर दिए, लेकिन अब राजस्थान का मौसम बदल चुका है। यहां परिवर्तन आकर रहेगा। प्रधानमंत्री ने यह बात आज प्रदेश के राजधानी नगर जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की परिवर्तन संकल्प महासभा के मंच से कही।
बाबा रामदेव को बताया लोक देवता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भरपूर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और वसुंधरा राजे समेत कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। यहां परिवर्तन संकल्प महासभा के मंच से मोदी ने बाबा रामदेव को लोक देवता बता और तेजा जी महाराज को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘गरीब के पास स्वाभिमान होता है। गरीब मेहनत करना जानता है। मैं भी इसी वर्ग से उठकर आया हूं। मेरे पास करने के लिए सिर्फ मेहनत है और मैं सेवा में जुटा हुआ हूं। मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं। मैं हवा में नहीं कह रहा हूं। बीते 9 साल का यही मेरा ट्रैक रिकॉर्ड है’।
यह भी पढ़ें: ओवैसी ने राहुल गांधी को हैदराबाद में चुनाव लड़ने की दी खुली चुनौती, कांग्रेस ने किया पलटवार
महासभा के मंच से प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जयपुर मैं ऐसे समय आया हूं, जब देश का गौरव नए आसमान पर है। दुनिया में हमारी सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है। चंद्रयान वहां पहुंचा, जहां कोई नहीं पहुंच पाया। जी 20 की सफलता से विरोधी भी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि अनेक दशकों से माताएं-बहनें लोकसभा और विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण की आस लगाए बैठी थीं। आपके वोट की ताकत ने उनकी उम्मीद को सिरे चढ़ाकर उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण दिलवाया। यह मैंने नहीं किया है। आपके वोट ने मुझे चुना और मैंने सेवा की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस महिलाओं को आरक्षण कभी देना ही नहीं चाहती थी। कॉन्ग्रेस और इसके घमंडिया गठबंधन के साथी महिला आरक्षण के घोर विरोधी हैं। अगर कॉन्ग्रेस चाहती तो यह काम तीस साल पहले कर देती।
कहा-जड़ से उखड़ जाएंगे सनातन को मिटाने की बात करने वाले
प्रधानमंत्री सनातन धर्म पर छिड़ी बहस पर भी बोले। उन्होंने कहा कि सनातन को मिटाने की बात करने वाला घमंडिया गठबंधन जड़ से खत्म हो जाएगा। ये लोग तुष्टिकरण के लिए महान सनातन धरोहर की पहचान मिटा रहे हैं। हर चुनाव में घमंडिया गठबंधन को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले NDA को बड़ा झटका, AIADMK ने लिया गठबंधन से अलग होने का फैसला
भाजपा की सरकार आते ही पेपर लीक माफिया पर सख्त कारवाई की बात कही पीएम ने
मोदी ने कहा कि राजस्थान में निवेश बढ़ाना जरूरी है, लेकिन जहां कदम-कदम पर करप्शन हो। लाल डायरी में काली करतूतें हों, वहां कौन पैसा लगाना चाहेगा। सरेआम गला काटने की घटना कोई साधारण अपराध नहीं है। यह कांग्रेस के वोटबैंक के तुष्टिकरण का ही परिणाम है। यह सरकार (गहलोत सरकार) आतंकियों पर मेहरबान है। अपराधियों को खुली छूट दे रही है।
और पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा ने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, आखिर क्या है मामला?
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस 500 करोड़ की पोटली देकर झूठ बोलती रही, लेकिन जब नीयत साफ हो और खुद पर भरोसा हो तो कोई भी गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाता है। अब भाजपा के नेतृत्व में भष्ट्राचारियो पर कानून का डंडा चल रहा है। राजस्थान की कॉन्ग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं धोखा दे सकती है। पेपर लीक शर्मिंदगी से भर देती है।राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
<
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines