3000 Year Old Coins Found in Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर शहर में चल रही खुदाई में करीब 3000 साल पुराने सिक्के मिले हैं। यह सिक्के 600-1000 ईसा पूर्व के पंच-चिह्नित सिक्के बताए जा रहे हैं, जो सिंधु घाटी सभ्यता के पतन और भगवान बुद्ध के समय के काल का प्रतीक हैं। अहार, कालीबंगा और विराटनगर जैसी साइटों पर खुदाई चल रही है।
यह सिक्के सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद की अवधि, लगभग 1900 ईसा पूर्व से लगभग 600 ईसा पूर्व तक के बीच वाले अंधकार युग में बने थे। राजस्थान पुरातत्व और संग्रहालय विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त मुद्राशास्त्री जफर उल्लाह खान ने इन सिक्कों पर 5 दिसंबर 2024 को मेरठ में राष्ट्रीय मुद्राशास्त्र सम्मेलन में शोध पत्र पेश किया था। जिसमें इन सिक्कों की कहानी और सिक्कों को दिखाकर उनका विस्तृत वर्णन किया गया।
यह भी पढ़ें:10 साल बाद बिछड़े मां-बेटे का मिलन, हिंदू बन जी रहा था मुस्लिम युवक, जानें किसने-कैसे मिलवाया?
टोंक और सीकर में भी मिल चुके हैं प्राचीन सिक्के
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कालीबंगा (हनुमानगढ़), विराटनगर (जयपुर) और जानकीपुरा (टोंक) में खुदाई चल रही है। यहां मिले सिक्के पेशावर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत में खुदाई में मिले सिक्कों जैसे हैं। उन्होंने अपने वर्किंग पीरियड में 2000 से अधिक सिक्कों का अध्ययन किया। वहीं राजस्थान में मिले सिक्कों पर सूर्य, षडचक्र और पर्वत/मेरु के प्रतीक हैं।
चांदी और तांबे से बने सिक्कों का वजन 3.3 ग्राम था। टोंक में साल 1935 में भी 3,300 सिक्के मिले थे। सीकर में साल 1998 में 2400 सिक्के मिले थे। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पेशावर में भी सिकक्के मिले थे। चीनी यात्रियों फा-हिएन (399-414 सीई), सुनयान (518 सीई) और ह्वेन-त्सांग (629 सीई) ने इन सिक्कों को कागजों में रिकॉर्ड किया था। खुदाई में वह कागज भी मिले हैं, जो इन सिक्कों के हजारों साल पुराने होने की ओर इशारा करते हैं।
यह भी पढ़ें:OMG! एक शख्स के 9 मां-बाप; गाजियाबाद के इस फर्जी ‘बेटे’ को लेकर 5 बड़े खुलासे
राजस्थान में करीब सवा 2 लाख सिक्कों का संग्रह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिक्कों पर गहराई से रिसर्च करने विभाग के रिटारयर्ड डायरेक्टर एके जगधारी कहते हैं कि सिक्कों और उनके साथ मिले कागजी साक्ष्यों देखें तो इस तो इनकार नहीं किया जा सकता कि प्राचीन काल में व्यापार इन सिक्कों के जरिए होता था और व्यापार में राजस्थान की अहम भूमिका होती थी।
जहां यह सिक्के मिले हैं, वहां सर्वे की जरूरत है। जिस दौर के सिक्के हैं, उस दौर की कुछ जगहें पाकिस्तान में हैं, लेकिन वहां खुदाई करना संभव नहीं है। विभाग के संग्रह में 2.21 लाख से अधिक प्राचीन सिक्के हैं, जिनमें 7180 पंच-चिह्नित सिक्के हैं। राजस्थान ट्रेजर ट्रोव नियम 1961 के प्रावधानों के अनुसार इन सिक्कों को संकलित किया गया है।
यह भी पढ़ें:Google के 3 नए AI टूल लॉन्च, जानिए तीनों क्या काम करेंगे और कैसे?
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines