Lord Rama Devotee will Reach Ayodhya By Skating: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरे देश में जोरों पर हैं। समारोह के लिए साधु-संतों समेत वीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है। घर-घर कार्ड और अक्षत भेजे जा रहे हैं। इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस ऐतिहासिक दिन का हर किसी को इंतजार था। रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। कोई ट्रेन से तो कोई प्लेन, बस से जा रहा है, लेकिन कुछ राम भक्त ऐसे भी हैं, जो साइकिल से या पैदल अयोध्या जा रहे हैं। वहीं 10 साल के हिमांशु ने स्केटिंग करके रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
9 दिन में पूरा होगा जयपुर से अयोध्या तक का सफर
मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु 8 जनवरी को घर से निकल चुका है। उसके साथ उसके पिता और दोस्त हैं। हिमांशु स्केटिंग करते हुए और उसके पिता और दोस्त कार-बाइक से पीछे-पीछे चल रहे हैं। हिमांशु के पापा बताते हैं कि वह काफी समय से स्केटिंग कर रहा है। वहीं अब हर कोई उसकी भक्ति की तारीफ कर रहा है। कई जगह तो उस बच्चे का लोगों ने भव्य स्वागत किया है। लोग उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। कोटपूतली से अयोध्या की दूरी लगभग 704 किमी है। हिमांशु की कोशिश है कि वह इस सफर को 9 दिन में पूरा कर लेगा।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir के उद्घाटन को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज
दिनभर करता है स्केटिंग
हिमांशु ने बताया कि वह दिन में स्केटिंग करता है, क्योंकि ठंड की वजह से रात में बाहर निकलना मुश्किल होता है। दिन में भी जब वह थक जाता है तो रूक जाता है। थोड़ी देक रूकने के बाद फिर दोबारा स्केटिंग शुरू कर देता है। हिमांशु के पिता बिजली का काम करते हैं और मां गृहिणी हैं।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines