---विज्ञापन---

Ayodhya Ram Mandir के उद्घाटन को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, CM धामी बोले-अयोध्या थीम पर हों कार्यक्रम

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या थीम पर करने के आदेश दिए।

---विज्ञापन---

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन 22 जनवरी को हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरे देश में जोरों पर हैं। प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के लिए साधु-संतों समेत वीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा जा रहा है। घर- घर कार्ड और अक्षत भेजे जा रहे हैं। इस दिन राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस ऐतिहासिक दिन का हर किसी को इंतजार था। राम लला के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं।

लोग मंदिर निर्माण में अपना-अपना सहयोग कर रहे हैं। ऐसे में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

घरों में दीपोत्सव किया जाएं

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करें। लोग भजन और गीत गा रहे हैं। हर वर्ग, समुदाय के लोग भाग ले रहे हैं।

स्कूलों में राम के आदर्शों के बारे में बताएं

साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 08, 2024 10:04 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola