बारां: राजस्थान के बारां जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में में महिला से अवैध संबंध के शक में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला के रिश्तेदारों को शक था कि युवक का इस महिला से अवैध संबंध है जिसके बाद युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। 40 साल के मृतक युवक का नाम बिट्टल शर्मा बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि बिट्टल शर्मा पर उस समय हमला किया गया जब वह बुधवार रात दशहरा कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना बारां सिटी थाना क्षेत्र के अतरू रोड स्थित कुंजविहार कॉलोनी की है।
अभी पढ़ें – Greater Noida News: 15-16वीं मंजिला पर लिफ्ट में फंसा 11 साल का बालक, CCTV फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा
वहीं घटना को लेकर एसएचओ मंगीलाल यादव ने बताया कि ऑटो चालक बिट्टल शर्मा को तीन आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडे से बेरहमी से पीटा जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। एसएचओ यादव ने बताया कि पुलिस ने कुंजविहार कॉलोनी निवासी बुद्धि प्रकाश, नागेश और भानु के रूप में पहचाने गए तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एसएचओ मंगीलाल यादव ने कहा कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बिट्टल शर्मा को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही घटना को लेकर डीएसपी मनोज गुप्ता ने जानकारी दी कि एक महिला और मृतक शर्मा के बीच लव अफेयर की बात सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि यह महिला शर्मा के घर के नजदीक एक कॉलोनी में रहती थी जिसके सात उसका लव अफेयर चल रहा था।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh News: छेड़छाड़ करने से रोकना पड़ा युवक को भारी, बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
वहीं पुलिस ने बताया कि महिला के कई रिश्तेदरों ने इससे पहले भी कई बार युवक को धमकाकर महिला से दूर रहने के लिए कहा था। पुलिस ने अब इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
6 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
9 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
9 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
9 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
10 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines