जयपुर | राजस्थान कांग्रेस के इस युवा नेता को महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवीर अलोरिया को एआईसीसी में आब्जर्वर बनाया गया है. एआईसीसी ( AICC ) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सत्यवीर अलोरिया को नेशनल ऑब्ज़र्वर बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी है.
दरअसल, महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के लिए राजस्थान से किसी युवा नेता को ये पहली जिम्मेदारी दी है. सत्यवीर अलोरिया ने राजस्थान में विधान सभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाई थी. उत्तरप्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी भी रहे हैं. इनको पार्टी ने कई राज्यों में चुनाव प्रचार का काम देखा है. आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस जिम्मेदारी के कई मायने माने जा रहे है.
कौन हैं सत्यवीर
सत्यवीर अलोरिया ने युवा कांग्रेस में बूथ अध्यक्ष से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. अभी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं. अब AICC में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर सत्यवीर अलोरिया ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने पर मैं शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का आभार है. प्रदेश के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र, सचिन पायलट का सहयोग है.
युवाओं को आगे बढ़ाने की योजना
राजस्थान में कांग्रेस अब यूथ कांग्रेस के नेताओं को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है. यहां पर जातिगत समीकरण को देखते हुए युवा नेताओं को आगे बढ़ाया जा रहा है. खासकर, चुनाव में उन्हें उतारने की तैयारी यही से हो रही है. कांग्रेस की राजस्थान में 25 से 45 साल के युवा नेताओं को ‘मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स’ में लाने की पूरी तैयारी है.
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines