गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान का अगला सीएम कौन? पायलट समेत ये नाम चर्चाओं में
Edited By Nirmal Pareek

सीएम गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
Edited By Nirmal Pareek

सीएम गहलोत लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
Congress President Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अटकलों पर विराम लग गया है और ये साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आगामी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि की और कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘गांधी परिवार का कोई भी सदस्य’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद कहा कि मैं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरूंगा, मेरे लिए आलाकमान का आदेश सर्वोपरि है।’
सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देंगे। अगर ऐसा होता है तो राजस्थान में मुख्यमंत्री के सबसे प्रबल दावेदार पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट माने जा रहे हैं। वहीं सीपी जोशी, रघु शर्मा के नाम की भी चर्चा चल रही है।
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच, पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल में एक प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया कि उदयपुर में पार्टी के चिंतन शिविर में “एक व्यक्ति, एक पद” का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा, ‘हमने उदयपुर में एक कमिटमेंट की है, मुझे उम्मीद है कि इसे बनाए रखा जाएगा।’ इसके बाद ही अशोक गहलोत का चुनाव लड़ना तय माना जाने लगा था।
इसके अलावा राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लकेर भी कहा कि, ‘जो भी पार्टी का अध्यक्ष बने उन्हें यह याद रखना चाहिए कि यह पद विचारों का एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है। यह पद भारत के विशेष दृष्टिकोण की व्याख्या करता है।’ उन्होंने आगे कहा कि अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने को लेकर मेरी स्थिति स्पष्ट है। बताया कि मैं अपने पुराने रुख पर कायम हूँ।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: